
ग्वालियर। पटेल परिवार द्वारा आयोजित लोढ़ी माता मंदिर , गिरगांव में श्री भागवत महापुराण कथा के छठवें दिवस में व्यासपीठ पर आसीन पंडित दिनेश शास्त्री ने श्री कृष्ण विवाह उत्सव उद्धव चरित्र, रासलीला, उद्धव गोपी संवाद, रूकमणी चरित्र प्रसंग का व्याख्यान किया। उन्होंने कहा जीव और ब्रम्हा की एकता का नाम ही रास है। यह जीव ब्रम्हा के साथ दिव्य मिलन का महोत्सव हैं। रूकमणी जीव है और श्री कृष्ण ब्रम्हा है दोनों का मिलन है रूकमणी मंगल है। भागवत कथा के छठवें दिन धुम-धाम से श्री कृष्ण रूकमणी विवाह उत्सव मनाया।
कथावाचक ने भागवत कथा के महत्व को बताते हुए कहा कि जो भक्त प्रेमी कृष्ण-रुक्मणी के विवाह उत्सव में शामिल होते हैं उनकी वैवाहिक समस्या हमेशा के लिए समाप्त हो जाती है।
जनता जनार्दन को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक जैन ने कहा कि दूसरे की पीड़ा को समझने वाला और मुसीबत में दूसरों की सहायता करने के समान कोई पुण्य नहीं है। अत: जीव को धन, प्रतिष्ठा के साथ सामाजिक कार्यों में सेवा करनी चाहिए। श्रीमद् भागवत कथा के संगीतमय वातावरण को भक्तिमय बना दिया। उपस्थित भक्तजन नाचने पर मजबूर होकर भगवान कृष्ण का गुणगान किया।
कथा की आरती मे परीक्षित बंटी सिंह- श्रीमती सत्यभामा संत महादेव गिरी महाराज, शीतलदास महाराज, राघवदास महाराज, अशोक जैन (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा), मुन्नालाल गोयल, पूर्व विधायक,, रामबाबू यादव ( निरीक्षक,म प्र पुलिस), धर्मवीर सिंह गुर्जर पूर्व जिला संयोजक भाजपा मुख्यमंत्री जन कल्याण प्रकोष्ठ जिला ग्वालियर ग्रामीण, पंकज पाठक, मीडिया प्रभारी भाजपा किसान मोर्चा ग्वालियर, अमरीश शर्मा युवा मोर्चा पूर्व जिला मीडिया प्रभारी ग्वालियर ग्रामीण, शिव सिंह सरपंच,नीटू सिंह , रामरुप गुर्जर , चौधरी राम गुर्जर एवं सैकड़ों भक्त गण मौजूद रहे।
