राशिफल-पंचांग : 13 जून 2026

पंचांग 13 जून 2026:-

रा.मि. 23 संवत् 2083 अधिक ज्येष्ठ कृष्ण त्रयोदशी शनिवासरे दिन 1/37, कृतिका नक्षत्रे रात 12/5, सुकर्मा योगे दिन 4/18, वणिज करणे सू.उ. 5/13, सू.अ. 6/47, चन्द्रचार मेष दिन 7/13 से वृषभ, पर्व- मासशिवरात्रि व्रत, शु.रा. 2,4,5,8,9,12 अ.रा. 3,6,7,10,11,1 शुभांक- 4,6,0.

————————————————————-

आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: शनिवार 13 जून 2026
वर्ष के प्रारंभ में वाहन का सुख मिलेगा, शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता के योग हैं, कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी, वर्ष के मध्य में दिनचर्या में व्यवधान आयेगा, पारिवारिक समस्या में व्यस्तता रहेगी, अधिकारी के कोप का सामना करना होगा, मन व्यथित रहेगा, वर्ष के अन्त में धार्मिक कार्यो में सफलता मिलेगी, संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी, स्थिति सुधरेगी.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को दिनचर्या में व्यवधान आयेगा, मन व्यथित रहेगा, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को वाहन का सुख मिलेगा, कक्र्र राशि के व्यक्तियों को धार्मिक कार्यो में सफलता मिलेगी, संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी, सिंह राशि के व्यक्तियों का मन परेशान रह सकता है, अधिकारी से मतभेद बढ़ेंगे, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को व्यवसायिक मामलों में स्थिति सामान्य रहेगी, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को शिक्षा आदि में लाभ होगा, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को पारिवारिक कार्यो में व्यस्तता रहेगी.

————————————————————-

आज का भविष्य: शनिवार 13 जून 2026
आज जन्म लिये बालक का फल:
आज जन्म लिया बालक सुन्दर, सुशील, व्यक्तित्ववान लगनशील, स्वस्थ्य एवं कोमल हृदय का होगा, मित्रों की संख्या अधिक होगी, इसकी यात्रा एवं मनोरंजन में विशेष रूचि रहेगी, शिक्षा में किसी खास विद्या को लेकर उन्नति करेगा, माता पिता का आदर करेगा.

————————————————————-

मेष- नए काम की शुरूआत से मुश्किल आ सकती है, प्रियजनों के टकराव से बचें, राजकीय सम्मान मिलेगा, कानूनी कार्यो में सफलता प्राप्त होगी.

वृषभ- बुजुर्गो के मार्गदर्शन से अच्छा लाभ होगा, भाग्यवर्धक समाचार मिलेगा, उत्साह बना रहेगा, परोपकारी कार्यो में यश प्राप्त होगा.

मिथुन- झूठ बोलकर खुद मुश्किल में पड़ जायेंगे, अनावश्यक विवाद तनाव का कारण बनेगा, कामकाज में अरूचि एवं उदासीनता बनी रहेगी, सोचे हुये कार्यो में बाधा आयेगी.

कर्क- अधिकारियों से मेलजोल लाभकारी रहेगा, जल्दबाजी में फैसले बदलना पड़ सकते हैं, व्यवसायिक मामलों में विस्तार होगा, दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी.

सिंह- अति आत्म विश्वास नुकसानदायी हो सकता है, न्यायालयीन कार्यो में सफलता मिलेगी, शत्रुओं का पराभव होगा, अधिक परिश्रम करने पर अच्छी सफलता मिलेगी.

कन्या- मित्रों को दिया आश्वासन पूरा करना मुश्किल होगा, प्रापर्टी पर खर्च की रूपरेखा बनेगी, परीक्षा प्रतियोगिता में परिश्रम से सफलता मिलेगी, दूर दराज की यात्रा होगी.

तुला- सपना पूरा करना आपके लिये मुश्किल हो सकता है, भौतिक सुख साधनों में वृद्धि होगी, निजी कार्यो में रूचि रहेगी, पूज्य व्यक्ति की सलाह लाभदायक सिद्ध होगी.

वृश्चिक- कुछ लोग आपके विरूद्ध षडयंत्र रचने का प्रयास करेंगे, सावधानी रखकर कार्य करें, मित्र वर्ग आपकी भरपूर मदद करेंगे, नये उपक्रमों का विकास होगा.

धनु- मन में अनहोनी की संभावना बनी रहेगी, जल्दबाजी मेें लिये फैसले बदलने पडेंग़े, पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा, जमीन जायजाद के कार्यो में सफलता मिलेगी.

मकर- परिवार की सुख सुविधा को लेकर चिन्ता रहेगी, दिनचर्या नियमित रहेगी, खाद्य सामग्री का संग्रह होगा, मित्रों का सहयोग रहेगा.

कुम्भ- बिखरे कामों को समेटने में सफलता मिलेगी, मित्र वर्ग आपकी भरपूर मदद करेंगे, नये लोगों से मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे, संयम से काम लें.

मीन- फिजूल की बातों से आप सशंकित रहेंगे, उच्च अध्ययन के अवसर मिलेंगे, सामाजिक संबंधों में सुधार होगा, साहसपूर्ण कार्य बनेगा.

————————————————————-

व्यापार भविष्य:

अधिक ज्येष्ठ कृष्ण त्रयोदशी को कृतिका नक्षत्र के प्रभाव से जीरा, धनियां, में घटबढ़ के बाद नरमी होगी, गेहॅू, जौ, चना, जूट, पाट, बारदाना, देशी घी, तेल, सरसों, में मंदी की चाल चलेगी. वायदा विचार आज 10 बजकर 30 मिनिट के रूख पर व्यापार करना लाभप्रद रहेगा. भाग्यांक 5676 है.

————————————————————-

Next Post

अदृश्य श्रम को मिला सम्मान

Sat Jun 13 , 2026
सुप्रीम कोर्ट का हालिया फैसला भारतीय समाज में गृहिणियों की भूमिका को लेकर एक ऐतिहासिक और दूरगामी महत्व का निर्णय है. जस्टिस संजय करोल की अध्यक्षता वाली पीठ ने गृहिणियों के घरेलू श्रम को आर्थिक मान्यता देते हुए उसे 30 हजार रुपये प्रतिमाह के मूल्य के बराबर माना है. साथ […]

You May Like