भोपाल में 12 साल के बच्चे की गोली लगने से मौत, घर में मिली अवैध पिस्टल से हादसे की आशंका

भोपाल। गौतम नगर थाना इलाके में शनिवार को एक 12 साल के नाबालिग लड़के के सिर में गोली लगने से मौत हो गई. नाबालिग की मौत जिस अवैध पिस्टल से हुई है, वह एक परिचित की बताई जा रही है. बेहोशी की हालत में नाबालिग को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने पिस्टल बरामद करते हुए जांच शुरू कर दी है.

मिली जानकारी के मुताबिक इब्राहिम नाम का नाबालिग जेपी नगर का रहने वाला था और तीसरी कक्षा में पढ़ाई करता था. उसके पिता रिजवान लाला का अपना निजी काम है. इब्राहिम शुक्रवार को देर रात जब अपने घर की बालकनी में खड़ा था, इस दौरान उसके सिर पर गोली लगी. परिजनों ने जब उसे बेहोशी की हालत में देखा. इस दौरान घटना स्थल पर बहुत खून फैला गया था. रिजवान की पत्नी ने तुरंत ही फोन कर उन्हें बुलाया और घटना की सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर मिली पिस्टल को भी बरामद किया.

पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए जांच शुरू कर दी है. इब्राहिम के पिता ने अवैध पिस्टल को अपने एक रिश्तेदार की भी बताई है. बताया जा रहा है कि शुक्रवार को घर की सफाई के दौरान इब्राहिम को वह पिस्टल मिली थी. फिलहाल पुलिस मामले को हत्या और आत्महत्या दोनों ही एंगल से लेकर जांच करने में जुटी है. इब्राहिम की हुई मौत को लेकर पुलिस के सामने अब भी कई सवाल खड़े हैं.

Next Post

कड़ाके की ठंड में सड़क किनारे प्रसव: 108 और जननी एक्सप्रेस फेल, स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल

Sat Jan 31 , 2026
भोपाल। विदिशा जिले में एक गर्भवती महिला को कड़ाके की ठंड में तिरपाल की ओट और टॉर्च की रोशनी में सड़क किनारे बच्चे को जन्म देने के लिए मजबूर होना पड़ा। यह घटना कोई दुर्भाग्यपूर्ण अपवाद नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश की सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था की जमीनी सच्चाई को उजागर करने […]

You May Like