लद्दाख की ऊंचाइयों पर ग्वालियर की अरुणा ने रचा गौरव

ग्वालियर। हौसले बुलंद हों तो ऊंचाई भी रास्ता नहीं रोक सकती। ग्वालियर की धाविका अरुणा गौर ने इस बात को साबित करते हुए दुनिया की कठिन मैराथन चुनौतियों में शामिल लद्दाख मैराथन 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है।
अरुणा गौर ने अपने पहले ही फुल मैराथन में लद्दाख की कठिन परिस्थितियों के बीच 42.195 किलोमीटर की दौड़ पूरी कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। लगभग 17,618 फीट की ऊंचाई पर आयोजित इस मैराथन को उन्होंने 5 घंटे 22 मिनट 08 सेकंड में पूरा किया और महिला वर्ग में 15वां स्थान हासिल किया।
इस मैराथन में कुल 3,591 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। अत्यधिक ऊंचाई, कम ऑक्सीजन, ठंडे मौसम और चुनौतीपूर्ण पहाड़ी परिस्थितियों के बीच मैराथन पूरी करना किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है। खास बात यह रही कि अरुणा ने पहली बार फुल मैराथन में उतरते हुए ही इस कठिन चुनौती का सामना किया और शानदार प्रदर्शन के साथ फिनिश लाइन पार की।
पहली फुल मैराथन, पहला बड़ा मुकाम
अरुणा की यह सफलता केवल एक रेस पूरी करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उनके लगन, अनुशासन, निरंतर अभ्यास और मानसिक दृढ़ता का परिणाम है। लद्दाख की ऊंचाइयों पर उन्होंने जिस आत्मविश्वास के साथ दौड़ पूरी की, वह ग्वालियर के युवा खिलाड़ियों और विशेष रूप से महिला खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी है।
अपनी उपलब्धि पर अरुणा गौर ने कहा
“पहला फुल मैराथन ही लद्दाख जैसी कठिन परिस्थितियों में पूरा करना मेरे लिए गर्व और खुशी का पल है। महिला वर्ग में 15वां स्थान हासिल करना मेरे लिए बेहद खास है। इस दौड़ ने मुझे सिखाया कि मजबूत इच्छाशक्ति और निरंतर मेहनत के सामने कोई चुनौती बड़ी नहीं होती।

Next Post

रेत की ट्रॉली रोकी तो उड़नदस्ता टीम को पीटा, तोड़फोड़ कर छुड़ा ले गए ट्रैक्टर

Mon Sep 14 , 2026
दतिया: जिगना थाना क्षेत्र के डांगकरैरा रोड पर उड़नदस्ते ने अवैध तरीके से रेत ले जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोककर ड्राइवर से रॉयल्टी मांगी तो उसने अपने तीन साथियों को बुला लिया। तीनों ने पहले उड़नदस्ता दल के वाहन में तोड़फोड़ की फिर कर्मचारियों को पीटा और रेत से भरी […]

You May Like