बीसीसीआई ने की ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका के साथ होने वाली सीरीज के कार्यक्रम की घोषणा

मुंबई, (वार्ता) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के साथ होने वाली सीरीजों के लिए कार्यक्रम की घोषणा की।

बीसीसीआई ने आज बताया कि इस वर्ष के आखिरी में ऑस्ट्रेलिया की महिला और पुरुष ‘ए’ क्रिकेट टीमें तथा दक्षिण अफ्रीका की पुरुष ‘ए’ टीम भारत दौरे पर आयेगी।

इस वर्ष सितंबर में भारतीय महिला टीम ऑस्ट्रेलिया के साथ होने तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज खेलेगी। एकदिवसीय सीरीज के सभी मैच चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जायेंगे। पहला मैच 14 और दूसरा 17 तथा सीरीज का अखिरी मुकाबला 20 सितंबर को होगा। यह सीरीज महिला क्रिकेट विश्वकप 2025 के लिए तैयारी के मद्देनजर महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

आखिरी बार दोनों टीमों के बीच एकदिवसीय सीरीज दिसंबर 2024 में ऑस्ट्रेलिया मेें खेली गई थी। सीरीज में मेजबान टीम ने 3-0 से जीत दर्ज की थी।

बीसीसीआई के अनुसार आगामी दौरे के साथ-साथ, ऑस्ट्रेलिया की पुरुष ‘ए’ टीम भी सितंबर-अक्टूबर में लखनऊ और कानपुर में खेले जाने वाले दो टेस्ट मैच और तीन सीमित ओवरों के मैचों की श्रृंखला के लिए भारत आयेगी।

अक्टूबर-नवंबर में, दक्षिण अफ्रीका की पुरुष ‘ए’ टीम भी बेंगलुरु में दो टेस्ट मैच और तीन सीमित ओवरों के मैच खेलने के लिए भारत दौरे पर आयेगी।

Next Post

भारतीय निशानेबाजों ने आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप में जीते 11 पदक

Fri May 30 , 2025
सुहल (जर्मनी) (वार्ता) भारतीय एथलीटों ने आईएसएसएफ 2025 जूनियर विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण, चार रजत और चार कांस्य सहित कुल 11 पदक जीते। जर्मनी के सुहल में 19 से 27 मई तक आयोजित आईएसएसएफ टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए 57 सदस्यीय भारतीय दल गया […]

You May Like