धुरंधर ‘नये जमाने का सिनेमा’ हैं: सांसद प्रियंका चतुवेर्दी

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर (वार्ता) शिव सेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने रणवीर सिंह की ताजा फिल्म ‘धुरंधर’ की प्रशंसा करते हुए इसे ‘नये जमाने का सिनेमा’ बताया है। श्रीमती चतुर्वेदी ने अपने विचार सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर साझा करते हुए रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना के अभिनय की सराहना की और फिल्म के अभिनय शैली प्रभाव का जिक्र करते हुए विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ से इसकी तुलना की। पोस्ट में लिखा, “लोकसभा के एक थका देने वाले शीतकालीन सत्र के बाद मैंने ‘धुरंधर’ देखने के लिए वक्त निकाला, क्योंकि इन दिनों चर्चा में है। मैं शायद ही कभी थियेटर जाती हूं। पिछली बार मैं ‘पठान’ और ‘छावा’ देखने गयी थी। क्यों? ‘पठान’ मामले में शाहरुख खान की प्रशंसक होने की वजह से और बहिष्कार की अपील के खिलाफ, जबकि ‘छावा’ और ‘धुरंधर’ के मामले में उनके विषय की वजह से।” श्रीमती चतुर्वेदी ने कहा, “यह देखना दिलचस्प है कि अक्षय खन्ना दोनों फिल्मों में अहम भूमिका में हैं। इसमें वे एक विवादास्पद अतीत को पुनः कहने में पूर्ण समर्पण दिखाते हैं, शांति बनाते हैं और आगे बढ़ते हैं।”

उन्होंने लिखा, “फिल्म ‘छावा’ में विक्की कौशल और ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह दोनों ही अपने किरदारों को निभाने में जबरदस्त और प्रतिबद्ध हैं। दोनों तरफ मौजूद कट्टरता और नफरत के सभी पहलुओं को सामने लाया गया है। मैं कह सकती हूं कि ‘छावा’ और ‘धुरंधर’ दोनों ही नये जमाने की फिल्में हैं, जिनका हमें स्वागत करना चाहिए। हां, खून-खराबा, हिंसा एक कड़वी सच्चाई है, इसे गुलाबी चश्मे से देखने की कोशिश से सच्चाई छिपाने की कई परतें दिखेंगी। अब समय आ गया है कि हम सच्चाई को वैसे ही देखें, जैसी वह है।” श्रीमती चतुर्वेदी ने लिखा, “आदित्य धर, रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना को सलाम। पुनश्च: शाबास आदित्य राज कौल।” आदित्य धर निर्देशित फिल्म ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर यह रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन कर रही है। अभिनेताओं को भी खूब प्रशंसा हासिल हुई है। फिल्म में मुख्य भूमिका में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त और आर माधवन हैं।

Next Post

दो अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’

Mon Dec 22 , 2025
मुंबई, 22 दिसंबर (वार्ता) बॉलीवुड स्टार अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ गांधी जयंती के अवसर पर दो अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी। अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम’ और ‘दृश्यम 2’ सुपरहिट रही है। अब इस फिल्म का तीसरा पार्ट आने वाला है। मेकर्स ने आज अजय देवगन स्टारर ‘दृश्यम […]

You May Like