सुहल (जर्मनी) (वार्ता) भारतीय एथलीटों ने आईएसएसएफ 2025 जूनियर विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण, चार रजत और चार कांस्य सहित कुल 11 पदक जीते।
जर्मनी के सुहल में 19 से 27 मई तक आयोजित आईएसएसएफ टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए 57 सदस्यीय भारतीय दल गया था। टूर्नामेंट में नारायण ने 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित जूनियर टीम स्पर्धा और 10 मीटर एयर राइफल जूनियर पुरुष इवेंट में क्रमशः रजत और कांस्य पदक जीता, जबकि मुकेश ने 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल जूनियर पुरुष स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। एक अन्य एथलीट अनुष्का ठोकुर ने 50 मीटर 3पी जूनियर महिला स्पर्धा के फाइनल में सफलतापूर्वक जगह बनाई, लेकिन फाइनल में 7वें स्थान पर रहीं।
टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले अकादमी के सभी आठ एथलीटों ने जीएनएसपीएफ के फ्लैगशिप प्रोग्राम प्रोजेक्ट लीप के तहत प्रशिक्षण लिया।
