फंदे पर लटका मिला युवक का शव

परिजनों ने लगाया प्रताडऩा का आरोप

सतना : बंद कमरे के अंदर युवक का शव फंदे पर लटकता देख परिजनों के होश उड़ गए. परिजनों द्वारा युवक को प्रताडि़त कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए गए हैं. पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर विवेचना आरंभ कर दी गई है.सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नजीराबाद कुआं के पीछे रहने वाले शहंशाह आलम पिता मोहम्मद रहीश आलम उम्रे 25 वर्ष का शव मंगलवार की सुबह कमरे में फंदे पर लटकता पाया गया.

मृतक के बड़े भाई मोहम्मद नफीस ने जानकारी देते हुए बताया कि शहंशाह ने सोमवार की रात लगभग साढ़े 10 बजे खाना खाया था. जिसके बाद वह नीचे स्थित अपने कमरे में सोने के लिए चला गया. सुबह लगभग 9 बजे मां राबिया बेगम उसे जगाने के लिए गई. दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण मां ने खटखटाकर और आवाज देकर दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया. लेकिन काफी देर तक जब दरवाजा नहीं खुला तो मां ने दरवाजे की सांस से अंदर झांका.

लेकिन अंदर का दृश्य देखकर मां के होश उड़ गए. कमरे में लगे हुक से नाइलोन की रस्सी के फंदे पर शहंशाह झूलता नजर आया. यह दे,ाते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया और आनन-फानन में घटना की सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि शहंशाह को एक महिला द्वारा बुरी तरह प्रताडि़त किया जा रहा था. उक्त महिला एक मामले में शहंशाह को जेल भी भेज चुकी है. लिहाजा उसकी प्रताडऩा से तंग होकर शहंशाह को आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ा. परिजनों के आरोप के मद्देनजर पुलिस ने मृतक का मोबाइल जब्त कर लिया है व जांच की जा रही है

Next Post

भिंड के डिडौना गांव में तेंदुए का मूवमेंट, बछड़े पर किया हमला, वन विभाग ने की पुष्टि

Wed Jan 29 , 2025
ग्रामीणों को अलर्ट रहने की सलाह भिंड: गोरमी थाना क्षेत्र में इन दिनों तेंदुए की दहशत से ग्रामीणों में भय का माहौल है। डिडौना गांव में रात को तेंदुआ एक बछड़े पर हमला कर उसे जंगल की ओर घसीट ले गया। घटना की सूचना मिलते ही बुधवार की सुबह वन […]

You May Like