कांग्रेस का भीलवाडा में प्रदर्शन, मोदी सरकार का किया पुतला दहन

भीलवाड़ा, 17 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान के भीलवाड़ा में जिला कांग्रेस शहर और देहात इकाइयों की ओर से बुधवार को केंद्र सरकार के खिलाफ जिलास्तर पर विरोध प्रदर्शन किया गया।

कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) सहित अन्य संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए जिला मुख्यालय पर मोदी सरकार का पुतला दहन किया।

यह प्रदर्शन शहर अध्यक्ष शिवराम जीपी खटीक और देहात जिलाध्यक्ष रामलाल जाट के नेतृत्व में आयोजित किया गया। श्री खटीक ने कहा कि जिस तरह न्यायालय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी को दोषमुक्त किया है इससे साफ हो गया कि उन्हें परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा ईमानदारी के रास्ते पर चली है।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार जांच एजेंसियों का राजनीतिक विरोधियों को डराने और दबाने के लिए इस्तेमाल कर रही है, जो लोकतंत्र के लिए खतरा है।

उन्होंने बताया कि मनरेगा से जुड़े मुद्दों को लेकर 21 दिसम्बर को जिला स्तरीय प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे।

 

Next Post

विदेश मंत्रालय ने बंगलादेश के उच्चायुक्त को तलब किया, ढाका स्थित भारतीय मिशन की सुरक्षा का मुद्दा उठाया

Wed Dec 17 , 2025
नयी दिल्ली 17 दिसम्बर (वार्ता) विदेश मंत्रालय ने बुधवार को यहां बंगलादेश के उच्चायुक्त रियाज़ हमीदुल्लाह को तलब कर बंगलादेश में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति, ढाका स्थित भारतीय मिशन की सुरक्षा और वहां के कुछ नेताओं की भारत के खिलाफ बयानबाजी को लेकर अपनी चिंताओं से अवगत कराते हुए कड़ा विरोध […]

You May Like