18वीं चैलेंजर ट्रॉफी क्रिकेट: विभागीय फाइनल में डीजीपी-11 की दमदार जीत, 121 रनों से खिताब पर कब्जा

भोपाल: महेश्वर खेल-कूद शिक्षण एवं सामाजिक संस्था द्वारा आयोजित 18वीं चैलेंजर ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता का विभागीय फाइनल मुकाबला 23 दिसंबर को नेहरू नगर पुलिस लाइन, भोपाल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। खिताबी मुकाबला डीजीपी-11 और जिला पुलिस बल, भोपाल के बीच खेला गया, जिसमें डीजीपी-11 ने 121 रनों से शानदार जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम की।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डीजीपी-11 ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 218 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से दिशांत खरे ने शानदार 89 रनों की पारी खेली। उन्हें गौरव सिंह भदौरिया (58 रन) और प्रज्ञा बालरे (39 रन) का अच्छा सहयोग मिला। जिला पुलिस बल की ओर से विशाल कहर ने 3 विकेट जबकि सुशील ने 2 विकेट लिए।

218 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जिला पुलिस बल, भोपाल की टीम डीजीपी-11 की सधी हुई गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और 97 रनों पर सिमट गई। टीम की ओर से ए. पठान ने 42 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेली। डीजीपी-11 की ओर से राहुल रावत ने 4 विकेट, नरेंद्र रैकवार ने 3 विकेट और अरुण ने 1 विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई।

दिशांत खरे को मैन ऑफ द मैच चुना गया। बेस्ट बॉलर का पुरस्कार विशाल सिंह भदौरिया, बेस्ट बैटर का पुरस्कार गौरव सिंह भदौरिया, बेस्ट फील्डर/विकेटकीपर का पुरस्कार संदीप सूर्यवंशी और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार विशाल कहर को प्रदान किया गया।

पुरस्कार वितरण 25वीं वाहिनी के सेनानी नागेंद्र सिंह द्वारा किया गया। समारोह में अधिकारी, कोच, खिलाड़ी और बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित रहे। यह जीत पुलिस कर्मियों के अनुशासन, समर्पण और शारीरिक दक्षता का प्रतीक रही।

Next Post

अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्शों पर पुलिस मुख्यालय में सुशासन दिवस, डीजीपी ने दिलाई शपथ

Wed Dec 24 , 2025
भोपाल: पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा प्रतिपादित उच्च मूल्यों और आदर्शों को आत्मसात करते हुए पुलिस मुख्यालय में बुधवार को उनके जन्मदिवस 25 दिसंबर से एक दिन पूर्व सुशासन दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य अटल बिहारी वाजपेयी की पारदर्शी, जवाबदेह और जनकेन्द्रित प्रशासन की सोच को […]

You May Like