लोकायुक्त ने संकुल प्राचार्य को 4 हजार की रिश्वत लेते दबोचा

जबलपुर: शासकीय हाई स्कूल, मोहास बरगी संकुल प्राचार्य जिनेश कुमार जैन को लोकायुक्त ने 4 हजार की रिश्वत लेते सगड़ा चौराहा, शास्त्री नगर में रंगे हाथों पकड़ा गया। पकड़े गए रिश्वतखोर के खिलाफ भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया गया है।जानकारी के मुताबिक मदन सिंह पंद्रो पिता रामदयाल पंद्रो प्राथमिक शिक्षक शाला चूल्हाघाटी बरगी जबलपुर द्वारा पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त को शिकायत की कि आवेदक द्वारा शैक्षणिक सेवा के 12 वर्ष पूर्ण कर ली गई है.

सेवाकाल के 12 वर्ष पूर्ण करने के उपरांत क्रमोन्नति मिलना है, जिसकी फाइल जिनेश कुमार जैन, संकुल प्राचार्य, शासकीय हाई स्कूल, मोहास बरगी जिला जबलपुर द्वारा अग्रेषित किया जाना है आवेदक के क्रमोन्नति फाइल अग्रेषित करने के एवज  में जिनेश कुमार जैन, संकुल प्राचार्य, शासकीय हाई स्कूल, मोहास बरगी जिला जबलपुर के द्वारा 5000 रिश्वत की मांग की जा रही है, शिकायत सत्यापन उपरांत आज सगड़ा चौराहा, शास्त्री नगर जबलपुर में जिनेश कुमार जैन संकुल प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल मोहास बरगी जिला जबलपुर को रिश्वत की राशि 4000 लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। ट्रेप दल सदस्य में निरीक्षक श्रीमती रेखा प्रजापति, निरीक्षक नरेश बेहरा, निरीक्षक कमल सिंह उईके शामिल थे।

Next Post

संकट की घड़ी में सरकार के साथ खड़ा है विपक्ष: खरगे

Thu May 8 , 2025
नयी दिल्ली 08 मई (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि संकट की इस घड़ी में देशहित में समूचा विपक्ष सरकार के साथ खड़ा है। श्री खरगे ने गुरूवार को यहां सरकार द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के बारे में सभी राजनीतिक दलों को […]

You May Like