भोपाल। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष शर्मा ने बुधवार को जयप्रकाश जिला चिकित्सालय की ओपीडी का निरीक्षण कर चिकित्सकों की उपस्थिति की जानकारी ली. निरीक्षण के पश्चात अनुपस्थित मिले चिकित्सकों को सीएमएचओ द्वारा नोटिस जारी किए जा रहे हैं। पिछले दिनों भी निरीक्षण में अनुपस्थित मिले चिकित्सकों को नोटिस जारी किए गए थे। हालांकि समय समय पर किए जा रहे निरीक्षण के फलस्वरूप निरीक्षण के दौरान अधिकतर चिकित्सक उपस्थित पाए गए.
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ. मनीष शर्मा ने शाम 5.15 से 5.30 तक जिला चिकित्सालय की दंत रोग, नेत्र रोग, मानसिक रोग, अस्थि रोग, मेडिसिन विभाग, शल्य क्रिया, नाक कान गला, त्वचा रोग ओ पी डी का निरीक्षण किया.
इस दौरान दंत चिकित्सक डॉ. नीलिमा सोनी, अस्थि रोग चिकित्सक डॉ. जय कुमार साहू, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ नीलू गुप्ता के ओपीडी में ना मिलने पर संबंधितों की अनुपस्थिति एवं मरीजों को हुई असुविधा के लिए कारण बताओ नोटिस जारी करने किए जा रहे हैं.
