हटा/दमोह: जिले के वर्धा, पाठा, मुराछ के ग्रामीणों ने शनिवार दोपहर बड़ी संख्या में सब स्टेशन हिनौता पहुंचकर कनिष्ठ अभियंता, मंडल हिनौता के नाम हटा ए.ई. राजेश सहाय को ज्ञापन सौंपा.ग्राम पंचायत पाठा सरपंच श्रीमती फूलबाई, उप सरपंच सुहाग रानी के नेतृत्व में पंचायत पाठा, वर्धा, मुराछ के लोगों ने बताया कि मुराछ से वर्धा फीडर की विद्युत सप्लाई लगभग 15 दिन से खराब चल रही है.
इसके कारण लगभग 20 ग्राम के लोग पेयजल संकट से परेशान हैं.ग्रामीणों ने कहा कि बिजली न होने से पानी की सप्लाई ठप है, जिससे बीमारी फैल रही है.यदि सप्लाई नियमित नहीं की गई तो गंदा पानी पीने से हैजा जैसी बीमारियां फैल सकती हैं। ग्रामीणों ने विभाग के कर्मचारियों पर उदासीनता बरतने का आरोप भी लगाया। अधिकारी ने दो दिन में समस्या निराकरण का आश्वासन दिया है। मौके पर नायब तहसीलदार राजेश, विद्युत विभाग ए.ई. राजेश सहाय सहित गैसाबाद थाना प्रभारी सौरभ शर्मा व पुलिस बल मौजूद रहा.
