सोनी सब के ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में कादम्बरी का किरदार निभाना मजेदार : बृंदा त्रिवेदी

मुंबई, (वार्ता) अभिनेत्री बृंदा त्रिवेदी का कहना है कि सोनी सब के ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में कादम्बरी का किरदार निभाना उनके लिये मजेदार अनुभव रहा है।

सोनी सब का लोकप्रिय शो ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ अपनी प्रेरणादायक कहानी और भावनाओं से भरे किरदारों के साथ लगातार दर्शकों के दिल जीत रहा है। वकील बनने का सपना पूरा करने के लिए जुटी पुष्पा (करुणा पांडे) नए-नए इम्तिहानों का सामना कर रही है, जो न सिर्फ उसकी जिद और हिम्मत को परखते हैं बल्कि उसके रिश्तों को भी। हाल ही के एपिसोड्स में बापोदरा चाल जन्माष्टमी के उत्सव में डूबा था, लेकिन सबकी निगाहें पुष्पा और कादम्बरी (बृंदा त्रिवेदी) पर टिकी थीं।

उत्सव के बीच कादम्बरी ने पुष्पा को मटका फोड़ प्रतियोगिता की खुली चुनौती दी।ड्रामा तब और गहराया जब पुष्पा ने पूरी हिम्मत और जज़्बे के साथ कदम्बरी का सामना किया और जीत हासिल की। इसके बाद कादम्बरी को अपने वादे पर चलते हुए चाल छोड़ने की तैयारी करनी पड़ी। लेकिन जैसे ही चाल ने चैन की साँस ली, कादम्बरी ने अचानक बेहोश होकर सभी को चौंका दिया और ऐलान किया कि वह प्रेग्नेंट है!

कादम्बरी का किरदार निभा रहीं बृंदा त्रिवेदी ने बताया, “कादम्बरी बेहद परतों से भरी और अनपेक्षित है। उसकी हर हरकत चाल वालों को बेचैन रखती है और यही उसे निभाने को इतना दिलचस्प बनाता है। जब सबको लगता है कि कादम्बरी हार गई है और अब चाल से बाहर जाएगी, तभी वह एक बड़ा झटका देती है और प्रेग्नेंसी की घोषणा कर सबको हैरान कर देती है। एक अभिनेत्री के तौर पर मेरे लिए यह मज़ेदार है कि मैं ऐसे किरदार को निभा रही हूँ, जो हमेशा हालात को अपने पक्ष में मोड़ लेती है। यह नया ट्रैक कहानी में अप्रत्याशित ड्रामा जोड़ता है और मैं उत्साहित हूँ कि दर्शक देखेंगे कि पुष्पा इस घोषणा का सामना कैसे करती है।”

‘पुष्पा इम्पॉसिबल’, हर सोमवार से शनिवार रात 9:30 बजे, केवल सोनी सब पर प्रसारित होता है।

Next Post

लड्डू नहीं मिला तो सीएम हेल्पलाइन में कर दी शिकायत, पंचायत अधिकारी हुए चकरघिन्नी

Fri Aug 22 , 2025
भिंड: भिंड जिले में एक ग्रामीण ने सीएम हेल्पलाइन 181 में सिर्फ इस बात से नाराज होकर शिकायत कर दी कि उसे ग्राम पंचायत भवन में ध्वजारोहण होने के बाद खाने के लिए लड्डू नहीं मिले थे. यह पूरा घटनाक्रम 15 अगस्त को घटित हुआ.भिंड जिले के मछंड इलाके के […]

You May Like