बैरसिया में खूनी संघर्ष के दौरान घायल व्यक्ति की मौत, अब आरोपियों पर दर्ज होगा हत्या का केस

भोपाल। बैरसिया इलाके में खूनी संघर्ष में घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने शव का पीएम कराते हुए परिजन को सौंप दिया है. मर्ग कायम कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने मामले में आरोपियों पर पहले हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था. अब आरोपियों पर हत्या की धाराएं बढ़ा दी गई है.

जानकारी के मुताबिक शाहपुरा गांव निवासी प्रेम सिंह गुर्जर (57) की घायल अवस्था में इलाज के दौरान मौत हो गई. प्रेम का इलाज एक निजी अस्पताल में बीते करीब 10 दिन से चल रहा था. 15 जुलाई को दो पक्षों में लाठी-डंडे सहित हथियारों से खूनी संघर्ष हो गया. हमले में करीब एक दर्जन लोगों को गंभीररूप से घायल हो गए. घायलों का अस्पताल में इलाज हुआ. प्रेम सिंह के परिवार के लोगों ने दूसर पक्ष के 11 आरोपियों के खिलाफ मारपीट, बलवा और हत्या के प्रयास का केस दर्ज कराया. प्रेम सिंह की मौत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धाराएं बढ़ाई है. मामले में तीन आरोपी पहले से गिरफ्तार हैं. अन्य फरार आरोपियों की तलाश में बैरासिया थाना पुलिस जुटी है.

Next Post

मछली पकड़ते समय बिगड़ा संतुलन: ईंटखेड़ी में नदी के गहरे पानी में डूबने से अशोका गार्डन के युवक की जान गई

Sat Jul 25 , 2026
भोपाल। ईंटखेड़ी इलाके में नदी में डूबने से एक 28 साल के युवक की मौत हो गई. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक मोहम्मद असलम अशोका गार्डन इलाके में रहता था. शुक्रवार को असलम अपने दोस्तों के साथ ईंटखेड़ी की तरफ नदी में […]

You May Like