पुलिस को देखकर भागे दो युवक निकले ब्राउन शुगर तस्कर

इंदौर: केसरबाग रोड पर पुलिस को देखकर भागने वाले दो युवकों की तलाशी ली गई तो उनके पास से ब्राउन शुगर मिली. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर 11 ग्राम ब्राउन शुगर और स्कूटी जब्त की है. आरोपी स्कूटी से नशे की खेप लेकर जा रहे थे. जब्त सामग्री की कीमत करीब 2.60 लाख रुपए बताई गई है.अन्नपूर्णा पुलिस ने थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान केसरबाग रोड पर स्कूटी सवार दो युवक दिखाई दिए.

पुलिस को देखकर दोनों ने रास्ता बदलकर निकलने का प्रयास किया. संदेह होने पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोककर पूछताछ की. जांच के दौरान उनके पास से 11 ग्राम ब्राउन शुगर मिली. पकड़े गए आरोपियों की पहचान कृष्ण उर्फ सर्वेश यादव उम्र 20 साल, निवासी गोया कॉलोनी, केसरबाग रोड और अथर्व उर्फ किसु यादव, निवासी गोया कॉलोनी, केसरबाग रोड के रूप में हुई है.
पुलिस ने उनके पास मिली ब्राउन शुगर के साथ स्कूटी एमपी 09 एसएस 2101 भी जब्त कर ली है. अन्नपूर्णा थाना प्रभारी हित गोपाल यादव ने बताया कि पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ब्राउन शुगर कहां से लेकर आए थे और इसे किसे सप्लाई करने वाले थे. दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

Next Post

रूस ने रद्द की सेंट पीटर्सबर्ग नेवी डे परेड, यूक्रेनी ड्रोन हमलों के डर से पुतिन का बड़ा फैसला, इंटरनेट भी ठप

Mon Jul 27 , 2026
यूक्रेनी ड्रोनों के बढ़ते खतरे के बीच रूस ने सेंट पीटर्सबर्ग में होने वाली नेवी डे परेड को रद्द कर दिया है और शहर में इंटरनेट सेवाएं को भी बंद कर दिया है। मॉस्को, रूस ने सुरक्षा कारणों और यूक्रेनी ड्रोन हमलों के बढ़ते खतरे के मद्देनजर सेंट पीटर्सबर्ग में […]

You May Like