शेयर बाजारों में शुरुआती तेजी, सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा उछला

मुंबई, 20 अगस्त (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गयी और बीएसई का सेंसेक्स 500 अंक से अधिक उछल गया। सेंसेक्स 558.77 अंक की बढ़त में 77,468.45 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 531.82 अंक (0.69 प्रतिशत) ऊपर 77,441.50 अंक पर था। लगातार चार दिन की गिरावट के बाद आज बाजार में तेजी लौटी है।

सभी सेक्टरों के सूचकांक फिलहाल ऊपर हैं। बैंकिंग, वित्त, आईटी, मीडिया, रियल्टी, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और सीमेंट समूहों में ज्यादा लिवाली देखी जा रही है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 147.15 अंक चढ़कर 24,225.45 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 136.80 अंक यानी 0.57 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,215.10 अंक पर रहा। सेंसेक्स की कंपनियों में इटरनल, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एलएंडटी, इंफोसिस, पावर ग्रिड और एयरटेल के शेयर एक से दो प्रतिशत तक चढ़े। एशियन पेंट्स और टाटा स्टील में फिलहाल गिरावट है।

.....

Next Post

अमेजन एमजीएम स्टूडियोज ने फिल्म 'वाइब' का नया टीजर पोस्टर रिलीज किया

Thu Aug 20 , 2026
मुंबई, 20 अगस्त (वार्ता) अमेजन एमजीएम स्टूडियोज ने अपनी आगामी थिएटर फिल्म ‘वाइब’ का नया टीजर पोस्टर रिलीज कर दिया है। कुणाल खेमू के निर्देशन में बनी यह हाई-स्टेक्स एक्शन-कॉमेडी फिल्म अपने अनोखे किरदारों और दिलचस्प कहानी के साथ दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा रही है। पोस्टर के साथ ही […]

You May Like