जबलपुर: श्री सनातन धर्म महासभा के महिला मंडल द्वारा आयोजित विशाल स्कूटर यात्रा नरसिंह मंदिर से रवाना हुई। सैकड़ों नारी शक्ति नारायणी शक्ति के सदस्य पीत वस्त्र और पगड़ी पहनकर भगवान श्री राम और माता कात्यायनी के जयकारों के साथ सड़क पर उतरी। यात्रा का उद्घाटन महासभा के संरक्षक श्रीमद् जगतगुरु डॉ. स्वामी नरसिंह देवाचार्य महाराज, माला सिंह, महासभा अध्यक्ष श्याम साहनी और गुलशन माखीजा ने केसरिया ध्वज दिखाकर किया।
छः रूपों में झांकी बनीं आकर्षण का केंद्र
महिला यात्रा की संयोजक नीता चावला, गीता पांडे, डॉ. वाणी अहलूवालिया, कविता दुबे, संगीता शर्मा, नीता नारंग, नंदिता महाजन, कृष्णा यादव, कुसुम चौबे, मीरा दुबे ने बताया कि यात्रा में सबसे आगे श्री राम दरबार और मां कात्यायनी देवी की छ रूपों में झांकी आकर्षण का केंद्र रही।
मंच से पुष्प वर्षा कर किया स्वागत
यात्रा मार्ग में नम्रता भाटिया, इंदुलता प्यासी, मीनाक्षी दत्त, सुनीता पोपली, सीमा सिंह, पूजा खेड़ा, सोनिया नारंग, साक्षी पांडे, स्वाति कपूर, सीमा मारवाह ने स्वागत मंच लगाकर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। महिला स्कूटर रैली का समापन भव्य राम मंदिर में हुआ। इस अवसर पर शरद काबरा, लक्की भाटिया, मनोज शर्मा, जतिन नारंग, संदीप मिश्रा, मनीष पोपली ने यात्रा को पूर्ण किया।
