भोजशाला पर हाईकोर्ट का निर्णय सत्य और सनातन की जीत: रामेश्वर

भोपाल। धार स्थित भोजशाला को वाग्देवी मंदिर मानने संबंधी उच्च न्यायालय के निर्णय का स्वागत करते हुए भोपाल की हुजूर विधानसभा से भाजपा विधायक व पूर्व प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने इसे “सत्य और सनातन की जीत” बताया है।

शर्मा ने जारी बयान में कहा कि “सत्य कभी पराजित नहीं हो सकता, यह आज एक बार फिर साबित हुआ है।” उन्होंने कहा कि भारत के सनातन हिंदू धर्म पर लगातार आक्रमण हुए, मंदिर तोड़े गए, वेद-पुराण जलाए गए और लाखों हिंदुओं का रक्त बहाया गया, लेकिन हिंदू समाज अपनी संस्कृति और धर्म के लिए संघर्ष करता रहा।

उन्होंने कहा कि धार भोजशाला के लिए भी सनातन समाज ने लंबी लड़ाई लड़ी और न्यायपालिका पर विश्वास बनाए रखा। आज न्यायालय के निर्णय से सत्य की जीत हुई है।

विधायक शर्मा ने सनातन धर्म के लिए संघर्ष करने वाले “करोड़ों बलिदानी हिंदुओं” को नमन करते हुए कहा कि यह सनातन की विजय है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मुस्लिम समाज भी सत्य को स्वीकार करेगा और जिन मंदिरों को मुगल शासकों द्वारा तोड़ा गया, उन्हें वापस कर हिंदू समाज की ओर दोस्ती का हाथ बढ़ाएगा।

Next Post

कटारा हिल्स सुसाइड केस: पूर्व जिला न्यायाधीश और वकील बेटे के खिलाफ मायके पक्ष के हंगामे के बाद हत्या और दहेज का केस दर्ज

Fri May 15 , 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल के कटारा हिल्स क्षेत्र में विवाहिता ट्विशा शर्मा की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उनकी सास, सेवानिवृत्त न्यायाधीश गिरीबाला सिंह और पति समर्थ सिंह के खिलाफ दहेज प्रताड़ना एवं हत्या सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार 31 वर्षीय ट्विशा शर्मा […]

You May Like