सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत, 5 घायल

सीधी: तेरही कार्यक्रम में शामिल होकर अपने गृहग्राम लौट रहे लोगों की एसयूव्ही की ट्रक से टक्कर हो जाने के कारण पिता-पुत्र की मौत हो गई, वहीं 5 लोग घायल हो गये। हादसे की सूचना मिलते ही सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चुरहट में भर्ती कराया गया।मिली जानकारी के अनुसार रीवा जिले से अपने रिश्तेदारी में सीधी जिले के ग्राम हस्तिनापुर थाना सेमरिया तेरही कार्यक्रम में सरीक होने के लिये सभी लोग एसयूव्ही से आये थे।

वहांं से सभी लोग एसयूव्ही से अपने गृह ग्राम लौट रहे थे। रास्ते में मोहनिया पुलिस चौकी अंतर्गत कोष्टा ब्रिज के समीप आज शाम करीब 4.15 बजे सामने से आ रहे ट्रक क्रमांक एमपी 53 एचए 1762 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक एसयूव्ही को टक्कर मार दी। इस हादसे में एसयूव्ही में सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई वहीं 5 लोग घायल हो गये। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मोहनिया चौकी पुलिस ने सभी घायलों को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चुरहट पहुंचाया।
ये हैं मृतक एवं घायल-
कोष्टा ब्रिज के समीप हुये सडक़ हादसे में एसयूव्ही में सवार नरेन्द्र पाण्डेय पिता मनमोहन पाण्डेय उम्र 45 वर्ष एवं इनके पुत्र विश्वास उर्फ डिम्पल पाण्डेय उम्र 22 वर्ष निवासी रतहरा कोष्टा थाना समान जिला रीवा की मौत हो गई। वहीं घायलों में किरण पाण्डेय पति नरेन्द्र पाण्डेय उम्र 42 वर्ष, पुष्पा शर्मा पति रवीन्द्र शर्मा उम्र 45 वर्ष, रवीन्द्र शर्मा पिता राममिलन शर्मा उम्र 48 वर्ष सभी निवासी रतहरा कोष्टा थाना समान जिला रीवा, अमिता तिवारी पति कमलेश तिवारी उम्र 50 वर्ष, सोम तिवारी पति मनोज तिवारी उम्र 48 वर्ष निवासी बगदरा थाना सगरा जिला रीवा शामिल हैं।
इनका कहना है-
कोष्टा ब्रिज के समीप एसयूव्ही एवं ट्रक की टक्कर होने की सूचना आज शाम 4.21 बजे उनको मिली। सूचना मिलते ही पुलिस बल के समीप वह तत्काल मौके पर पहुंचे और सभी को एम्बुलेंश से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चुरहट पहुंचाया गया। दुर्घटनाग्रस्त दोनो वाहनों को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर विवेचना शुरू कर दी है।
चक्रधर सिंह, चौकी प्रभारी मोहनिया

Next Post

जीएसटी और नोटबंदी को सतना सांसद ने बताया सार्थक

Sun Oct 12 , 2025
रीवा:भाजपा कार्यालय में पत्रकारवार्ता के दौरान सतना सांसद गणेश सिंह ने जीएसटी और नोटबंदी को सार्थक एवं जरूरी कदम बताया। उन्होने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को वितसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है. इस लक्ष्य को हासिल करने का मार्ग आत्मनिर्भर भारत के निर्माण से […]

You May Like