पर्याप्त बारिश के बाद भी नीमच में बढ़ रहा जलसंकट, नपा के लिए गर्मी में बनी चुनौती

नीमच। पर्याप्त बारिश के बाद भी शहर में जलापूर्ति करना और सवा लाख की आबादी वाले शहर की प्यास बुझाना नपा के लिए चुनौती बन गया है। एक दिन छोडकऱ की जा रही सप्लाई में सिर्फ 20 मिनट नलों में पानी पहुंच रहा है। ऐसे में पर्याप्त पानी लोगों को नहीं मिल रहा है। इसके चलते निजी टैंकर वाले 400 से 500 रुपए तक में पानी बेच रहे है और यह समस्या उन कॉलोनियों में अधिक है यहां नपा की पेजयल लाइन नहीं पहुंचते है। जाजू सागर बांध में जलस्तर तेजी से घट रहा है। नपा ने पिछले साल भी कुएं व बावडिय़ों का अधिग्रहण किया था। ऐसे में इस बार भी इसकी तैयारी है।

शहर का मुख्य पेयजल स्रोत जाजू सागर बांध है। यहां से अत्यधिक लोग मोटर से पानी चोरी कर सिंचाई करते है। इसी कारण बांध में पानी कम हो जाता है। जो नपा की चिंता को बढ़ा रहा है।

Next Post

नहाने गई दो बच्चियों की तालाब में डूबने से मृत्यु

Sun May 4 , 2025
भानपुरा। तहसील के ग्राम नावली में बछड़ा समुदाय की दो बच्चियों करीबन 12:00 बजे नहाने के लिए घर से निकली पास ही बड़े तालाब में वह नहाने के लिए गई पर 2 घंटे होने पर भी जब वह वापस नहीं आई तो उनके भाई द्वारा उनको देखने के लिए तालाब […]

You May Like

मनोरंजन