नहाने गई दो बच्चियों की तालाब में डूबने से मृत्यु

भानपुरा। तहसील के ग्राम नावली में बछड़ा समुदाय की दो बच्चियों करीबन 12:00 बजे नहाने के लिए घर से निकली पास ही बड़े तालाब में वह नहाने के लिए गई पर 2 घंटे होने पर भी जब वह वापस नहीं आई तो उनके भाई द्वारा उनको देखने के लिए तालाब पर गया तो वहां उनके कपड़े मिले तुरंत सूचना परिवार वाले को दी गई। परिवार वालों ने गांधी सागर थाना प्रभारी को दोनों बच्चियों के डूबने की सूचना दी गई। ग्राम वासियों के द्वारा दोनों बच्चियों का शव तलाव से निकला गया। भानपुरा सिविल अस्पताल में पीएम कर शव परिवारजनों को सुपुर्द किया। संपूर्ण जानकारी गांधी सागर थाना प्रभारी तरुण भारद्वाज द्वारा दी गई।

Next Post

इंदौर में बारिश और तूफान से पूरा शहर तहस नहस, पेड़ ,होर्डिंग्स और साइन बोर्ड धराशाई

Sun May 4 , 2025
इंदौर। आज दोपहर 3 बजे के बाद मौसम ने अचानक करवट ली। उसके बाद बूंदा बांदी के साथ तेज हवाओं ने आंधी तूफान का रूप धारण कर लिया। आशी तूफान के के साथ बारिश ने रोंद्र रूप धारण कर पूरे शहर को तहस नहस कर दिया। स्थिति यह हो गई […]

You May Like