शेयर बाजार का गिरना जारी

मुंबई, 28 मई (वार्ता) विश्व बाजार की भारी गिरावट से हतोत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर एफएमसीजी, ऑटो, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और धातु समेत तेरह समूहों में हुई बिकवाली से शेयर बाजार आज लगातार दूसरे दिन गिरकर बंद हुआ।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 239.31 अंक की गिरावट लेकर 81,312.32 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 73.75 अंक टूटकर 24752.45 अंक पर आ गया। हालांकि बीएसई की दिग्गज कंपनियों के विपरीत मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में मिलाजुला रुख रहा। इससे मिडकैप 0.22 प्रतिशत फिसलकर 45,093.52 अंक रह गया जबकि स्मॉलकैप 0.50 प्रतिशत उछलकर 52,122.64 अंक पर पहुंच गया।

इस दौरान बीएसई में कुल 4106 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1928 में गिरावट जबकि 2022 में तेजी रह वहीं 156 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई में कारोबार के लिए रखी गई कुल 2940 कंपनियों के शेयरों में से 1395 में बिकवाली जबकि 1462 में लिवाली हुई वहीं 83 के भाव स्थिर रहे।

बीएसई में 13 समूहों में गिरावट का रुख रहा। इससे कमोडिटीज 0.52, सीडी 0.51, ऊर्जा 0.11, एफएमसीजी 1.33, हेल्थकेयर 0.39, आईटी 0.01, यूटिलिटीज 0.44, ऑटो 0.67, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.58, धातु 0.69, पावर 0.20, रियल्टी 0.11 और फोकस्ड आईटी समूह के शेयर 0.11 प्रतिशत लुढ़क गए।

विश्व बाजार का रुझान नकारात्मक रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफ़टीएसई 0.01, जर्मनी का डैक्स 0.18, हांगकांग का हैंगसेंग 0.53 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.02 और जापान का निक्केई 0.01 प्राइशत गिर गया।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 94 अंक उतरकर 81,457.61 अंक पर खुला लेकिन लिवाली होने से थोड़ी देर बाद 81,613.36 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। वहीं, बिकवाली के दबाव में दोपहर से पहले यह 81,613.36 अंक के निचले स्तर तक लुढ़क गया। अंत में पिछले दिवस के 81,551.63 अंक के मुकाबले 0.29 प्रतिशत टूटकर 81,312.32 अंक पर बंद हुआ।

वहीं, निफ्टी छह अंक की मामूली बढ़त के साथ 24,832.50 अंक पर सपाट खुला और सत्र के दौरान 24,864.25 अंक के उच्चतम जबकि 24,737.05 अंक के निचले स्तर पर रहा। अंत में पिछले सत्र के 24,826.20 अंक की तुलना में 0.30 प्रतिशत गिरकर 24,752.45 अंक रह गया।

इस दौरान सेंसेक्स की नुक्सान उठाने वाली कंपनियों में आईटीसी 3.18, इंडसइंड बैंक 1.99, नेस्ले इंडिया 1.78, अल्ट्रासिम्को 1.62, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.41, पावरग्रिड 1.20, एशियन पेंट 1.12, सन फार्मा 1.06, टेक महिंद्रा 0.88, मारुति 0.87, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.81, रिलायंस 0.75, टाइटन 0.49, बजाज फिनसर्व 0.45, टाटा स्टील 0.40, कोटक बैंक 0.27, एचडीएफसी बैंक 0.15, एक्सिस बैंक 0.14, इटरनल 0.13 और टीसीएस 0.02 प्रतिशत शामिल रही।

वहीं, बजाज फाइनेंस 1.07, भारती एयरटेल 0.65, आईसीआईसीआई बैंक 0.46, अदानी पोर्ट्स 0.46, एचसीएल टेक 0.45, एनटीपीसी 0.41, एसबीआई 0.33, टाटा मोटर्स 0.21, एलटी 0.12 और इन्फ़ोसिस के शेयर 0.10 प्रतिशत लाभ में रहे।

Next Post

अप्रैल 2025 में सुस्त रही औद्योगिक गितिविधियां

Wed May 28 , 2025
नयी दिल्ली 28 मई (वार्ता) देश की आर्थिक गतिविधियों की स्थिति बताने वाले औद्योगिक उत्पादन सूचकांक में इस वर्ष अप्रैल में 2.7 प्रतिशत की वृद्धि हुयी जबकि मार्च 2025 में यह 3.0 प्रतिशत रही थी। अप्रैल 2024 में इसमें 5.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी थी। सांख्यिकी और कार्यक्रम […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।