
जबलपुर। होटल पसरीचा में सजे हाई प्रोफाइल जुआ के फड़़ पर पुलिस ने छापा मार कार्रवाई करते हुए 7 जुआडी गिरफ्तार किए जिनके कब्जे से नगदी 4 लाख 2 हजार 300 रूपये जप्त किया गया।
जुआ फड़ की सूचना सीधे पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय को मिली थी। इसके बाद स्पेशल टीम ने छापा मार कार्रवाई की है।
पकड़े गए जुआरियों में अर्जुन मूलचंदानी 65 वर्ष निवासी रांझी मेन रोड़, सतीश शर्मा 48 वर्ष निवासी रामपुर छापर थाना गोरखपुर, भरत मृगनानी 35 वर्ष निवासी पुष्पकुंज कालोनी गोरखपुर, शैलेश चौरसिया 61 वर्ष नर्मदा रोड़ आदित्य कालोनी गोरखपुर, अनिल शर्मा 70 वर्ष निवासी जेडीए कालोनी रांझी, भूपेन्द्र सिंह 65 वर्ष निवासी अनंततारा तिलहरी गोराबाजार, मनीष सोनी 56 वर्ष निवासी गढ़ा फाटक शामिल हैं।
