
जबलपुर। बेलबाग थाना अंतर्गत बेलबाग टोरिया में शराब पीने के लिए रुपए की मांग पूरी न होने पर बदमाशों ने युवक पर राडॅ-कांच की बोतल से वार कर दिया। हमले में घायल युवक को उपचार के लिए विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है पुलिस प्रकरण दर्ज कर आरोपियों के तलाश कर रही है।
पुलिस ने बताया कि रविवार को श्रीमति संजना तिवारी 50 वर्ष निवासी प्रतीक शोरूम के पास बेलबाग ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रविवार सुबह लगभग 6 बजे उसका बेटा अमन तिवारी घूमने के लिये निकला था, जिसे बेलबाग टोरिया में आशीष एवं महेश मिले जो अमन से शराब पीने के लिये पैसे मांगने लगे, अमन द्वारा पैसे देेने से मना करने पर दोनों गाली गलोज करने लगे, अमन ने गालियां देने से मना किया तो आशीष ने लोहे की पतली राड से एवं महेश ने कांच की बोतल से मारकर अमन के सिर में चोट पहुॅचा दी उसके बड़े बेटे शुभम ने उसे बुलाया तो उसने एवं शुभम ने बीच बचाव किया तो दोनों जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये।
