कांग्रेस ने फूंका मंत्री शाह का पुतला, इस्तीफे की मांग

सीहोर. भाजपा मंत्री विजय शाह द्वारा की गई टिप्पणी पर कांग्रेस ने विरोध जताते हुए जिला अध्यक्ष राजीव गुजराती के निर्देशानुसार शहर कांग्रेस अध्यक्ष निशांत वर्मा के नेतृत्व में मंत्री विजय शाह का पुतला दहन कर मंत्री के इस्तीफे मांग की.

निशांत वर्मा ने कहा कि देश के ऊपर प्राणों को न्यौछावर करने का जज्बा रखने वाली ऑपरेशन सिंदूर को लीड कर रही कर्नल सोफिया कुरैशी को भाजपा मंत्री विजय शाह द्वारा आतंकवादी की बहन बताना भाजपा नेता अपनी पार्टी का चाल और चरित्र उजागर कर रहे हैं, जो कि देशद्रोही की श्रेणी में आता है. इसी प्रकार नेता प्रतिपक्ष विवेक राठौर ने कहा कि भाषा की मर्यादा, शब्दों की गरिमा और सत्यता की सारी सीमाएं लांघते हुए मंत्री विजय शाह ने घिनौना और शर्मनाक बयान दिया है. कर्नल सोफिया कुरैशी का अपमान पूरे भारत की नारी शक्ति का अपमान है. उन्होंने कहा कि यदि भाजपा में नारी सम्मान की परवाह है तो न सिर्फ मंत्री से तुरंत इस्तीफा लेना चाहिए.

Next Post

मध्यप्रदेश में उद्योगों के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध: यादव

Wed May 14 , 2025
भोपाल, 14 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि व्यापारी और निवेशक मध्यप्रदेश आएं और उद्योग को बढ़ावा दें। आज मेड इन इंडिया का जमाना है। मध्यप्रदेश सरकार ने नई उद्योग केंद्रित नीतियां लागू की हैं। सभी जिलों में उद्योग प्रकोष्ठ खोले गए हैं। इंडस्ट्री […]

You May Like