
उज्जैन। सुपारी देकर परिवार पर हमला करवाने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से देसी कट्टा और जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं। सुपारी देने वाला बदमाश हिस्ट्रीशीटर है। नरवर थाना पुलिस ने बताया कि कुछ माह पहले क्षेत्र में रहने वाले अभिषेक परमार और उसके परिवार पर रास्ता रोककर हमला किया गया था। अभिषेक की शिकायत पर मामला दर्ज करने के बाद लाखन, कृष्णा अवतार, रंजीत, अर्जुन एवं विजय गुर्जर निवासी बलाई खेड़ा थाना भौरासा जिला देवास को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा बताया गया कि मुख्य आरोपी अजय परमार द्वारा फरियादी एवं उसके परिवार के हाथ-पैर तोडऩे हेतु 5 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी। पुलिस ने अजय को भी आरोपी बनाकर उसकी तलाश शुरू की, लेकिन वह लगातार फरार चल रहा था। चार माह बाद सूचना मिलने पर पुलिस ने मुख्य आरोपीअजय पिता बाबूलाल उम्र 40 वर्ष निवासी सिलारखेड़ी, हाल मुकाम महाकाल वाणिज्य कॉलोनी उज्जैन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 1 देशी कट्टा एवं 3 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
