
बागली। घटना के 24 घण्टे बीतने के पूर्व ही मोटर सायकल चोरी करने वाला व घर के अन्दर नकबजनी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार किया गया थाना बागली पर लोकेश खंगोडे पिता रतनलाल उम्र 28 साल निवासी चासिया हाटपिपल्या ने रिपोर्ट लिखवाई की मेरी मोटर सायकल घटना स्थल चापडा बागली रोड भारत पेट्रोल पम्प के पास से कोई अज्ञात आरोपी चुराकर ले गया जिसपर थाना बागली पर अप.क्र.439/26 धारा-303(2) बी.एन.एस दर्ज कर अनुसंधान में लिया गया। प्रकरण में अज्ञात आरोपी की पतारसी हेतु पुलिस अधीक्षक जिला देवास द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के माध्यम से अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुभाग बागली के निर्देशन में थाना प्रभारी बागली निरीक्षक योगेन्द्र सिंह जादौन के नेतृत्व में टीम गठित गई। गठित टीम के द्वारा मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किये गये।
मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार सूचना मिली की एक व्यक्ति चोरी की मोटर सायकल चला रहा है। और कस्बा बागली में घुम रहा है मुखबिर की सूचना को विश्वसनीय लेकर उक्त व्यक्ति को पकडा़ व पुलिस अभी रक्षा में लिया व नाम पता पुछते उसने अपना नाम-इसरार (उर्फ गोपी) पिता अख्तर खान उम्र 25 साल निवासी मकुन्द मार्ग वार्ड 01 बागली बताया उक्त व्यक्ति द्वारा चला रही मोटर सायकल के बारे में पुछताछ करने पर एवं मोटर सायकल के दस्तावेज मागंने पर नही होना बताया और बताया की उक्त मोटर सायकल मैने चापडा़ बागली रोड भारत पेट्रोल पम्प के पास से चुराई बाद आरोपी द्वारा अपने मेमो रेण्डम में थाना बागली के अपराध क्रमांक 440/2026 धारा-303(2),331(4),305 बीएनएस के फरियादी ईस्माईल खान पिता सम्मन उम्र 70 साल नि.मुकुन्द बाग मार्ग बागली हाल मल्हार पल्टन इन्दौर के घर पर से भी तांबे के बर्तन,थाली,गिलास, कढाई,छलनी आदि सामान चुराना बताया बाद आरोपी के कस्बे से अप.क्र.439/26 में चोरी गई मोटर सायकल क्रमांक MP 41 ZM 7036 किमत 119000/रुपये की जप्त की गई तथा अपराध क्रमांक 440/26 में चोरी गया मश्रुका तांबे के बर्तन,थाली,गिलास, कढाई,छलनी आदि सामान जप्त किया गया कीमत 25000/रुपये कुल कीमत 144,000/रुपये बाद आरोपी को गिरफ्तार कर पेश न्यायालय किया गया है। इस पूरे कार्य में बागली थाने में पदस्थ
निरीक्षक योगेन्द्र सिंह जादौन 2.सउनि शिवराम डोडियार 3.प्र.आर.686 रामप्रतापसिंह चौहान 4.आर.534 विशाल चन्द्रवंशी 5.आरक्षक 837 सुनील जर्मन का सराहनीय योगदान रहा।
