ईरान और आईएईए के बीच परमाणु समझौते के लिए सार्थक सहभागिता और नये तंत्र पर चर्चा

तेहरान, 22 फरवरी (वार्ता) ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची और अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के महानिदेशक राफेल ग्रॉसी ने स्थायी परमाणु समझौते तक पहुंचने के लिए सार्थक सहभागिता और बातचीत पर जोर दिया है। ईरान की आधिकारिक समाचार एजेंसी आईआरएनए की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को इस सप्ताह की दूसरी फोन कॉल के दौरान दोनों पक्षों ने ईरान-अमेरिका के बीच अप्रत्यक्ष परमाणु वार्ता के ताजा घटनाक्रमों पर चर्चा की।
आईआरएनए के मुताबिक, बुधवार को अपनी पिछली फोन कॉल में श्री अराघची और श्री ग्रॉसी ने जिनेवा में ईरान-अमेरिका अप्रत्यक्ष वार्ता के परिणामों की समीक्षा की और बातचीत के ढांचे का मसौदा तैयार करने और कार्यप्रणाली विकसित करने पर चर्चा की।

श्री अराघची ने भविष्य की बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए प्रारंभिक और सुसंगत ढांचा विकसित करने पर ईरान के ध्यान केंद्रित करने की बात कही।
श्री ग्रॉसी ने जिनेवा वार्ता को सकारात्मक बताया और वार्ता का ढांचा तैयार करने तथा इस प्रक्रिया का समर्थन करने के लिए आईएईए की सहयोग की तैयारी का जिक्र किया। शुक्रवार को एमएसएनबीसी के साथ साक्षात्कार में श्री अराघची ने कहा कि ईरान दो-तीन दिनों के भीतर अमेरिका के साथ संभावित परमाणु समझौते का मसौदा तैयार करेगा और इसे अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल को सौंप देगा। यह नये सिरे से हो रही बातचीत ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव और मध्य पूर्व क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य जमावड़े के बीच हो रही है।

Next Post

निक जोनास 'जुमांजी 3' में फिर से काम करेंगे

Sun Feb 22 , 2026
वॉशिंगटन, 22 फरवरी (वार्ता) हॉलीवुड गायक-अभिनेता निक जोनास ‘जुमांजी’ के अगले भाग में फिर से काम करेंगे। उन्होंने इस बात की पुष्टि की है कि वह ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी के अगले भाग में जेफरसन ‘सीप्लेन’ मैकडोनो की अपनी भूमिका को फिर से अभिनीत करेंगे। फिल्म 11 दिसंबर, 2026 को विश्व स्तर […]

You May Like