खजराना गणेश में तीन दिवसीय तिल चतुर्थी महोत्सव का शुभारंभ

इंदौर: विश्व प्रसिद्ध श्री खजराना गणेश मंदिर में मंगलवार को आस्था, श्रद्धा और उल्लास के साथ तीन दिवसीय तिल चतुर्थी महोत्सव का विधिवत शुभारंभ हुआ। सुबह की पावन बेला में मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर शिवम वर्मा तथा निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण एवं विधिविधान से आरती कर महोत्सव की शुरुआत की।

इस अवसर पर संपूर्ण मंदिर परिसर “गणपति बप्पा मोरया” के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं की अटूट आस्था के प्रतीक स्वरूप भगवान श्री गणेश को सवा लाख लड्डुओं का भोग अर्पित किया गया। महोत्सव के शुभारंभ पर लड्डुओं का प्रसाद भक्तों में वितरित किया गया, जिसे पाकर श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए।

तिल चतुर्थी के पावन पर्व पर खजराना गणेश के दरबार में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। माना जाता है कि इस दिन भगवान गणेश की आराधना से समस्त विघ्न दूर होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है।’

Next Post

हाईकोर्ट में खराब बर्ताव पर एसआई और प्रधान आरक्षक निलंबित

Tue Jan 6 , 2026
ग्वालियर। हाईकोर्ट में लापरवाही बरतने पर सब इंस्पेक्टर देशराज सिंह और प्रधान आरक्षक श्रीराम शर्मा को निलंबित कर दिया है। कोर्ट ने उनके आचरण पर नाराजगी जताते हुए पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह को तलब किया था। एसपी ने कोर्ट को यह जानकारी दी है। दरअसल, युगल पीठ में सुनवाई के […]

You May Like