शिवराज सिंह को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी, शिक्षा और सामाजिक एकजुटता पर रहेगा जोर

ग्वालियर: अखिल भारतीय गुर्जर महासभा ने सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय शिवराज सिंह गुर्जर को मध्य प्रदेश का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उनके समर्थकों, नवोदय परिवार से जुड़े लोगों तथा शहर के गणमान्य नागरिकों ने शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके अनुभव का लाभ संगठन को प्रदेश स्तर पर मिलेगा।नियुक्ति के बाद वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप बाजपेयी ने शिवराज सिंह से मुलाकात कर पुष्पगुच्छ भेंट किया और नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि किसी भी सामाजिक संगठन की सार्थकता तभी है, जब उसकी गतिविधियों का लाभ समाज के जरूरतमंद और अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचे। युवाओं को शिक्षा से जोड़ने, सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूकता बढ़ाने तथा समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने की दिशा में निरंतर काम किए जाने की आवश्यकता है।
संगठन विस्तार के साथ सामाजिक सरोकारों पर जोर
प्रदेश महासचिव का दायित्व मिलने के बाद शिवराज सिंह गुर्जर ने कहा कि संगठन ने उन पर जो भरोसा जताया है, उसे वे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। उनका कहना है कि प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने के साथ युवाओं को शिक्षा, रोजगार, स्वरोजगार और सामाजिक एकजुटता से जोड़ना उनकी प्राथमिकताओं में रहेगा।
गुर्जर के मनोनयन पर सीएसपी प्रमोद शाक्य सहित जमील खान, दिलीप नरवारिया, हरेंद्र निगम, गोपाल कुशवाह, विक्रम कुशवाह, दिनेश रावत, बंटी पाल, कमलेश यादव, प्रमोद प्रजापति, अखिलेश शर्मा, देवेंद्र सिकरवार, श्याम तोमर, अरुण लोधी, जयंत बरैया और सीताराम गुर्जर सहित अनेक लोगों ने शुभकामनाएं दीं।

Next Post

खस्ताहाल सीवर प्रोजेक्ट पर सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय का सख्त रुख

Fri Aug 21 , 2026
सतना: शहर में पिछले नौ सालों से चल रहे सीवर डालने का काम कभी भी प्लानिंग के साथ नहीं हुआ है। यही वजह है कि लगातार काम होने के बावजूद आज तक सीवर लाइन डालने का काम पूरा नहीं हो पाया है। इतना ही नहीं इस आधे अधूरे कार्य के […]

You May Like