सिर्फ एक्टिंग नहीं, रियल स्टेट से भी मालामाल हैं ये स्टार्स, हर महीने लेते है लाखों का किराया

बॉलीवुड के कई सितारे ऐसे हैं जो फिल्मों के अलावा अपनी आलीशान प्रॉपर्टी और कमर्शियल स्पेस को किराए पर देकर लाखों-करोड़ों की कमाई कर रहे हैं। जानें इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल है।

विश्व सुंदरी प्रियंका चोपड़ा ने अपना पुराना घर किराये पर दिया है। इस डील से प्रियंका चोपड़ा महीने का लगभग 2.25 लाख रुपये किराया ले रही हैं।

अभिनेता रणबीर कपूर ने भी मुंबई के बांद्रा में स्थित अपना लग्जरी अपार्टमेंट किराए पर दिया है। इस अपार्टमेंट से रणबीर कपूर महीने का लगभग 11 लाख रुपये की कमाई कर रहे हैं।

बॉलीवुड के बिग बी ने अपने दो बंगले जो अम्मू और वत्स के ग्राउंड फ्लोर को किराये पर दिया है, जिससे अमिताभ बच्चन महीने के लगभग 18.9 लाख रुपये तक की कमाई कर रहे हैं।

अब बात करते हैं बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान की जिन्होंने अपने बांद्रा वेस्ट के शिव अस्थान हाइट्स में मौजूद अपना एक अपार्टमेंट किराए पर दिया है। जिससे सलमान खान महीने का 1.5 लाख रुपये तक कमाते हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने अपना लग्जरी अपार्टमेंट किराए पर दिया है, खबरों के अनुसार सोनाक्षी इस लग्जरी अपार्टमेंट से महीने के लगभग 16 लाख रुपये किराया ले रही हैं।

इसी लिस्ट में अगला नाम सैफ अली खान का भी शामिल है। सैफ ने अपने बांद्रा स्थित लग्जरी अपार्टमेंट को गिल्टी बाय एसोसिएशन मीडिया प्राइवेट लिमिटेड को किराए पर दिया है। इस डील से सैफ अली खान लगभग महीने का 3.5 लाख रुपये तक की कमाई करते हैं।

 

 

Next Post

भूमि पेडनेकर ने किया बड़ा खुलासा, बोलीं- बचपन से इमरान खान पर था जबरदस्त क्रश

Mon Jun 1 , 2026
भूमि पेडनेकर ने खुलासा किया कि बचपन से उन्हें इमरान खान पर क्रश था। एक्ट्रेस ने कहा कि उनके साथ फिल्म ‘अधूरे हम अधूरे तुम’ में काम करना किसी सपने के सच होने जैसा है। बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म अधूरे हम अधूरे तुम को लेकर […]

You May Like