इंदौर: देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के आर.एन.टी. मार्ग स्थित नालंदा परिसर में श्री गणेश जी की स्थापना विधि-विधान के साथ की गई। इस दौरान पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए. विश्वविद्यालय में श्री गणेश जी की स्थापना और आराधना की परंपरा वर्ष 1994 से जारी है.
विश्वविद्यालय परिवार द्वारा प्रतिवर्ष इस परंपरा का निर्वहन किया जाता है. आयोजन में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर भगवान श्री गणेश से सुख-समृद्धि, शांति एवं सफलता की कामना की. आयोजकों के अनुसार, लंबे समय से चली आ रही यह परंपरा विश्वविद्यालय परिवार के बीच धार्मिक आस्था और आपसी एकता का माध्यम बनी हुई है.
