चांदी के जेवर कब्रिस्तान में छिपाये, गोल्ड रख दिया गिरवी, 4 गिरफ्तार

जबलपुर: गोहलपुर पुलिस ने दो शातिर चोरों के साथ चुराये हुये जेवर गिरवी रखने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है । जिनके कब्जे से चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती 15 लाख रुपये एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल जप्त की गई। चोरों ने चांदी के जेवर कब्रिस्तान में छिपा दिए थे जबकि गोल्ड को दोस्त को बेच दिया था जिसने जेवरों को गिरवी रख दिया था।
चोरी का खुलासा करते हुए अति पुलिस अधीक्षक क्राइम जितेन्द्र सिंह ने बताया कि गोहलपुर थाने में 1 जून को ऐहतेशाम अंसारी 28 वर्ष निवासी अमखेरा गोहलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह एमआर की जॉब करता है। 28 मई की सुबह लगभग 10 बजे वह अपनी मॉ नूरजहंा, पिता गुलाम केबारिया के साथ दादा आजाद हुसैन के घर चारखम्बा गोहलपुर ईद का त्यौहार मनाने गये थे रात लगभग 8 बजे घर वापस आये तो देखा घर के बाहर का दरवाजा लगा हुआ था अंदर के कमरे का लॉक टूटा था अंदर रखी आलमारी का लॉकर टूटा हुआ था आलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात गायब थे। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर संदेही इब्राहिम अंसारी पिता नुरुद्दीन अंसारी 24 वर्ष निवासी हड्डी गोदाम हनुमानताल, मोहम्मद इजहार पिता मो. कल्लू 22 वर्ष निवासी सत्तार झिरिया पंचकुइया हनुमानताल को दबोचा। पूछताछ में उन्होंने चोरी करना स्वीकार किया। चोरी किए गए चांदी के जेवरात मंडी मदार टेकरी कब्रिस्तान के अंदर खजूर वाले बाबा के पीछे पहाड़ी में छिपाना बताते हुये चोरी किए हुये सोने के जेवरात अपने दोस्त असगर अंसारी को बेचने के लिए देना बताए ।
पूछताछ में उगले राज
सीएसपी गोहलपुर मधुर पटेरिया ने बताया कि असगर अंसारी को अभिरक्षा में लेकर सघन पूछताछ करने पर असगर अंसारी ने अपने दोस्त यासीन अंसारी के जरिए बजाज गोल्ड लोन शाखा रद्दी चौकी में गिरवी रखना बताया। आरोपी यासीन अंसारी को तलाश कर अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई जिसने बताया कि असगर अंसारी ने 31 मई को सोने के जेवर देकर बताया था कि इब्राहिम अंसारी और इजहार अंसारी ने 40 फिट रोड स्थित एक घर से जेवर चोरी किए है एवं यह जेवर बेचने के लिए दिए हैं । उक्त जेवरों को उसने बजाज गोल्ड लोन शाखा रद्दी चौकी में गिरवी रख दिया था एवं असगर ने उसे पहले भी ओर सोने के जेवरात दे कर बताया था इन जेवरों को कंचुल ने कहीं से चोरी कर के लाया है जिन्हे उसने अलग अलग समय पर बजाज गोल्ड लोन शाखा रद्दी चौकी में गिरवी रखा है।
इजहार पर 10 तो इब्राहिम पर 5 अपराध है दर्ज
टीआई रीतेश पांडेय ने बताया कि आरोपी यासीन अंसारी के द्वारा गिरवी रखे गए सोने के जेवरों को बजाज गोल्ड लोन शाखा रद्दी चौकी से जप्त किया गया एवं दोनेां नकबजनो की निशादेही पर मदार टेकरी कब्रस्तान में छिपाकर रखे चांदी के जेवरो को जप्त करते हुये चारों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया । पकडे गये आरोपी इब्राहिम अंसारी के विरूद्ध पूर्व में मारपीट, चोरी, बलात्कार जैसे 5 गंभीर एवं आरोपी मो. इजहार के विरूद्ध पूर्व से चोरी, मारपीट के कुल 10 अपराध दर्ज है

Next Post

खुलासा :चोरी की योजना हुई फेल, पहचान उजागर होने पर कर दी थी वृद्धा की हत्या

Sat Jun 6 , 2026
जबलपुर:रांझी थाना अंतर्गत हनुमान नगर अन्ना बाबा के पीछे बड़ा पत्थर में 75 वर्षीय महिला पुष्पा शर्मा की हुई नृशंस हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। कातिल कोई और नहीं बल्कि उसका पड़ोसी निकला। आरोपित ने वृ द्धा के घर में चोरी की योजना बनाई थी जो फेल […]

You May Like