ट्रंप ने जेलेंस्की को कहा ‘भ्रष्टाचारी’: संकेत दिया- अमेरिका यूक्रेन की मदद रोक सकता है, ट्रंप के शांति प्लान न पढ़ने से उपजा विवाद

नयी दिल्ली, 08 दिसंबर, 2025: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बड़े बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने संकेत दिया है कि अमेरिका भविष्य में यूक्रेन को दी जाने वाली वित्तीय मदद रोक सकता है। उन्होंने यह बात कतर में आयोजित दोहा फोरम के दौरान कही। यह बयान ऐसे समय में आया है जब डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में जेलेंस्की के शांति प्रस्ताव पर अपनी अनदेखी जाहिर करते हुए कहा था कि उन्होंने उसका मसौदा पढ़ा तक नहीं।

ट्रंप जूनियर ने अमेरिकी और अंतर्राष्ट्रीय मीडिया पर भी निशाना साधा और दावा किया कि युद्ध से पहले, यूक्रेन भ्रष्टाचार में रूस से भी आगे था। उन्होंने कहा कि जेलेंस्की को एक देवता का दर्जा दिया गया है, लेकिन उनके शासन में भ्रष्टाचार और अनियमितताएं लंबे समय से थीं। उन्होंने साफ कहा कि जेलेंस्की पूरी तरह पवित्र नहीं हैं।

ट्रंप जूनियर ने स्वीकार किया कि उनके पिता शांति वार्ता से पीछे हट सकते हैं। उन्होंने माना कि अमेरिका यूक्रेन को पूरी तरह छोड़ना नहीं चाहता, लेकिन युद्ध के लिए अमेरिकी जनता में अब वित्तीय समर्थन का उत्साह कम हो गया है। उनके मुताबिक, रिपब्लिकन समर्थकों के लिए रूस-यूक्रेन युद्ध उनकी प्राथमिक चिंता नहीं है।

Next Post

थाईलैंड-कंबोडिया में फिर भड़की हिंसा: थाईलैंड ने एयरस्ट्राइक से शुरू किया विवाद, सैन्य शक्ति और अमेरिकी समर्थन में थाईलैंड का पलड़ा भारी

Mon Dec 8 , 2025
नयी दिल्ली, 08 दिसंबर, 2025: थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा पर शांति समझौते के बाद एक बार फिर हिंसा भड़क उठी है। ताजा विवाद सोमवार को थाईलैंड द्वारा कंबोडिया के सैन्य ठिकानों पर एयरस्ट्राइक करने के बाद उत्पन्न हुआ। यह तनाव तब बढ़ा जब एक थाई सैनिक बारूदी सुरंग […]

You May Like