हरदा पुलिस कंट्रोल रूम में लगा स्वास्थ्य शिविर, एएसपी ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ

हरदा: पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों के लिए मानसिक स्वास्थ्य, संतुलित आहार, पोषण जागरूकता और नशामुक्ति विषय पर विशेष शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य पुलिस परिवारों को तनावमुक्त जीवनशैली अपनाने और नशे से दूर रहने के प्रति जागरूक करना था। विशेषज्ञों ने मानसिक तनाव प्रबंधन, पारिवारिक सामंजस्य और स्वस्थ दिनचर्या के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी।

उमंग कक्ष की काउंसलर डॉ. पारूल काशिव ने किशोर बच्चों के व्यवहार को समझने में संवाद और धैर्य की जरूरत बताई। डॉ. दीपक ठाकुर ने पुलिसकर्मियों के तनाव को देखते हुए अच्छी नींद, संतुलित आहार और सकारात्मक सोच को जरूरी बताया। सोशल वर्कर सुरेंद्र कौर ने नशे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला। एएसपी अमित कुमार मिश्रा ने सभी को नशामुक्त रहने की शपथ दिलाई।

Next Post

पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का दतिया उपचुनाव में प्रत्याशी बनना तय

Sun May 24 , 2026
ग्वालियर:पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को भाजपा दतिया उपचुनाव में अपना प्रत्याशी बना सकती है। कांग्रेस के विधायक राजेंद्र भारती के अयोग्य घोषित होने के बाद दतिया विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव होना है। राजेंद्र भारती के पुत्र कांग्रेस प्रत्याशी बनाए जा सकते हैं। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp […]

You May Like