अप्रैल 2025 में सुस्त रही औद्योगिक गितिविधियां

नयी दिल्ली 28 मई (वार्ता) देश की आर्थिक गतिविधियों की स्थिति बताने वाले औद्योगिक उत्पादन सूचकांक में इस वर्ष अप्रैल में 2.7 प्रतिशत की वृद्धि हुयी जबकि मार्च 2025 में यह 3.0 प्रतिशत रही थी। अप्रैल 2024 में इसमें 5.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी थी।

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार औद्योगिक उत्पादन वृद्धि अप्रैल में मामूली रूप से घटकर 2.7 प्रतिशत रह गई, जो मार्च 2025 में 3.0 प्रतिशत थी। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) ने भी मार्च 2025 के लिए औद्योगिक उत्पादन वृद्धि को संशोधित कर 3.9 प्रतिशत कर दिया, जो पिछले महीने जारी 3 प्रतिशत के पहले के प्रांरभिक अनुमान से अधिक है।

सूचकांक में सबसे अधिक भारांक रखने वाला विनिर्माण उत्पादन अप्रैल में 3.4 प्रतिशत पर पहुंच गया, जो मार्च में 3 प्रतिशत था। खनन उत्पादन ऋणात्मक 0.2 प्रतिशत पर था और बिजली उत्पादन मार्च में 6.3 प्रतिशत के मुकाबले अप्रैल में घटकर 1.1 प्रतिशत रह गया।

अप्रैल 2024 में आईआईपी का त्वरित अनुमान 148.0 के मुकाबले 152.0 रहा। अप्रैल 2025 के महीने के लिए खनन, विनिर्माण और बिजली क्षेत्रों के लिए औद्योगिक उत्पादन के सूचकांक क्रमशः 130.6, 149.5 और 214.4 पर आए। उपयोग आधार वर्गीकरण के अनुसार अप्रैल 2025 के लिए प्राथमिक वस्तुओं का सूचकांक 151.6, पूंजीगत वस्तुओं के लिए 114.3, मध्यवर्ती वस्तुओं के लिए 164.2 और बुनियादी ढांचे/निर्माण वस्तुओं के लिए 191.6 रहा। इसके अलावा, उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं और उपभोक्ता गैर-टिकाऊ वस्तुओं के सूचकांक क्रमशः 127.2 और 148.4 रहे।

अप्रैल 2024 की तुलना में अप्रैल 2025 में उपयोग-आधारित वर्गीकरण के अनुसार आईआईपी की संबंधित वृद्धि दरें प्राथमिक वस्तुओं में ऋणात्मक 0.4 प्रतिशत, पूंजीगत वस्तुओं में 20.3 प्रतिशत, मध्यवर्ती वस्तुओं में 4.1 प्रतिशत, बुनियादी ढाँचा/निर्माण वस्तुओं में 4.0 प्रतिशत, उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं में 6.4 प्रतिशत और उपभोक्ता गैर-टिकाऊ वस्तुओं में ऋणात्मक 1.7 प्रतिशत हैं।

 

 

Next Post

मध्यप्रदेश में बनी फिल्म ‘होमबाउंड’ ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में मचाई धूम

Wed May 28 , 2025
भोपाल, 28 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश एक बार फिर विश्व सिनेमा के पटल पर छाया हुआ है। 78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में मध्यप्रदेश में शूट हुई और श्री नीरज घेवान द्वारा निर्देशित फीचर फिल्म “होमबाउंड” को सराहना मिली है। फिल्म का “कान्स अन सर्टेन रिगार्ड” सेक्शन में प्रीमियर शो कान्स फिल्म […]

You May Like