योगी ने किया मां बगुलामुखी का दर्शन-पूजन

दतिया/ललितपुर, 20 जून (वार्ता) बुंदेलखंड को विकास परियोजनाओं की सौगात देने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मध्य प्रदेश के दतिया में मां बगुलामुखी का दर्शन-पूजन भी किया।

दतिया हवाई पट्टी पर मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने योगी का स्वागत किया। मुख्यमंत्री यहां से पीतांबरा पीठ पहुंचे।

पीतांबरा पीठ में मुख्यमंत्री ने मां बगुलामुखी के दर्शन किए और विधिवत पूजा अर्चना की। उन्होंने परिसर में स्थित वनखण्डेश्वर महादेव मंदिर में मंत्रोच्चार के बीच जलाभिषेक भी किया। इसके बाद मुख्यमंत्री लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए ललितपुर रवाना हो गए। ललितपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने तुवन मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान मंदिर के पुजारी व महंत आदि उपस्थित रहे।

 

 

 

Next Post

भजनलाल ने योगाभ्यास करके स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

Sat Jun 20 , 2026
जयपुर 20 जून (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के तहत आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में शनिवार को यहां योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। श्री शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित इस योगाभ्यास में महिला पुलिस एवं कालिक पेट्रोलिंग यूनिट […]

You May Like