चार दुकानो में ननि ने लगाया ताला

रीवा:निगम आयुक्त डॉ. सौरभ सोनवणे के निर्देश पर बड़े बकायादारों पर सख्त रुख अपनाते हुए निरंतर कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में वार्ड 9 मे स्टेडियम के पास निर्मित दुकानो का सम्पत्तिकर बकाया होने पर 04 दुकानों में तालाबंदी एवं 07 दुकानो से मौके में राशि जमा कराई गई. जिनमें दिनेश पटेल दुकान क्र. 18, सन्तोष पटेल दुकान क्र. 19, माया सिंह दुकान क्र. 15 एवं 16 की बकाया सम्पत्तिकर राशि जमा न किये जानेे पर नगर निगम ने तालाबंदी की कार्यवाही की एवं वही पर शेष अन्य 07 दुकानों से बकाया सम्पत्तिकर राशि रू. 1.50 लाख मौके पर जमा कराया गया.

नगर निगम द्वारा स्पष्ट किया गया कि निर्धारित समय पर करों की राशि जमा न करने वाले करदाताओं के विरूद्ध निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी. सभी करदाताओं से अपील की गई है कि सभी प्रकार के बकाया कर निर्धारित समय में जमा कर, अप्रिय कार्यवाही से बचे. उक्त कार्यवाही में सहायक राजस्व अधिकारी नीलेश चतुर्वेदी, उप राजस्व निरीक्षक सुधान्शू विश्वकर्मा के साथ राजस्व अमला उपस्थित रहा

Next Post

छोटे दुकानदारों को काम में सहायक की भूमिका के लिए जियो ने पेश किया 'एआई असिस्टेंट'

Sat Oct 11 , 2025
नई दिल्ली, 11 अक्तूबर (वार्ता) रिलायंस जियो ने छोटे दुकानदारों को कारोबार में विस्तार करने में सहायक एक ‘एआई असिस्टेंट’ नाम से डिजिटल समाधान पेश किया है। कंपनी ने शुक्रवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि एआई असिस्टेंट दुकानदार के लिए चौबीसो घंटे, ग्राहकों के कॉल संभालेगा, उनके सवालों के […]

You May Like