छोटे दुकानदारों को काम में सहायक की भूमिका के लिए जियो ने पेश किया ‘एआई असिस्टेंट’

नई दिल्ली, 11 अक्तूबर (वार्ता) रिलायंस जियो ने छोटे दुकानदारों को कारोबार में विस्तार करने में सहायक एक ‘एआई असिस्टेंट’ नाम से डिजिटल समाधान पेश किया है।
कंपनी ने शुक्रवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि एआई असिस्टेंट दुकानदार के लिए चौबीसो घंटे, ग्राहकों के कॉल संभालेगा, उनके सवालों के जवाब देगा, ऑर्डर लिखेगा, डिलिवरी सुनिश्चित करेगा, मुलाकात तय करेगा और हमेशा पुष्टिका-संदेश भेजेगा ।
रिलायंस जियो ने यहां इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2025 में इस तकनीक का प्रदर्शन किया है।
कंपनी के अनुसार माइक्रो एंटरप्राइज के लिए खासतौर पर तैयार किया गया जियो एजेंटिक एआई असिस्टेंट अभी हिंदी और अंग्रेजी में बात कर सकता है। जल्द ही तेलुगु और कन्नड़ भाषा में इसकी टेस्टिंग शुरू होगी। कंपनी की योजना इसे 10 भारतीय भाषाओं में शुरू करने की है। भारतीयों के बात करने के तरीके से परिचित, जियो एजेंटिक एआई असिस्टेंट के बात करने का लहज़ा और शब्दों का चयन इतना सटीक है कि ग्राहकों के लिए यह पहचान पाना काफी कठिन होगा कि वे एआई से बात कर रहे हैं या किसी इंसान से।
जियो का दावा है कि यह डिजिटल समाधान छोटे दुकानदारों और छोटे बिजनेस के लिए सेल्समैन का काम भी बखूबी कर सकता है। किसी नए प्रोडक्ट को बेचना हो तो जियो एजेंटिक एआई असिस्टेंट मदद करेगा। प्रोडक्ट व ऑफर की जानकारी के साथ वह ग्राहकों को फोन कर सकता है। उनके सवालों का जवाब दे सकता है। दुकान या बिजनेस के पते की जानकारी भी उपलब्ध करा सकता है।
विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘ जियो का एआई असिस्टेंट कभी छुट्टी पर नहीं जाएगा। 24 घंटे में किसी भी वक्त कॉल करने या कॉल लेने के लिए यह हमेशा तैयार रहता है। ” जियो का कहना है कि छोटी इकाइयों के पास बाजार की बड़ी कंपनियों से मुकाबला करने के लिए उनके पास संसाधन भी सीमित होते हैं। “जियो एजेंटिक एआई” छोटे कारोबार की नई राह दिखाएगा। और वे भी इस नई डिजिटल दुनिया के साथ कदम से कदम मिला कर चल सकेंगे।”
बैकएंड पर यह एआई असिस्टेंट जियो के सिक्योर सर्वर का इस्तेमाल करेगा। डेटा सिक्योररिटी और स्पीड के लिए जियो क्लाउड और जियो के ही ट्रू 5जी नेटवर्क का उपयोग करेगा।

Next Post

एयर इंडिया, एयरबस ने गुरुग्राम में शुरू की पायलट प्रशिक्षण सुविधा

Sat Oct 11 , 2025
नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर (वार्ता) एयर इंडिया और यूरोपीय विमान विनिर्माता एयरबस ने गुरुग्राम स्थित एयर इंडिया उड्डयन प्रशिक्षण अकादमी में एक अत्याधुनिक पायलट प्रशिक्षण केंद्र शुरू किया है। यह केंद्र दोनों कंपनियों की बराबर-बराबर की हिस्सेदारी वाला साझा उद्यम है। एयर इंडिया की यहां शुक्रवार को जारी एक विज्ञप्ति […]

You May Like