इंदौर: खजराना गणेश मंदिर पर सोमवार से गणेश महोत्सव शुरु हो गया. कलेक्टर खजराना गणेश की पूजा की और ध्वजा चढ़ाई. ध्वजा चढ़ाने के साथ ही इस साल 12 दिवसीय गणेश उत्सव का शुभारंभ हो गया.आज गणेश चतुर्थी के अवसर पर कलेक्टर एवं मंदिर मुख्य प्रशासक शिवम वर्मा ने खजराना गणेश मंदिर में विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया.
उनके साथ नगर निगम आयुक्त एवं सह प्रशासक क्षितिज सिंघल सहित अन्य अधिकारी व मंदिर प्रबंध समिति के पदाधिकारी मौजूद थे. 12 दिन तक चलने वाले इस महोत्सव के दौरान भगवान गणेश प्रतिमा की प्रतिदिन विशेष साज-सज्जा, पूजन-अर्चन के साथ भजन संध्याएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। मंदिर पर आज पहले दिन ध्वजा-पूजन कर लड्डू प्रसादी का वितरण किया गया। इस मौके पर भगवान गणेश को सवा लाख मोदक का भोग लगाया गया.
