इंदौर: ग्रामीण आजीविका मिशन की महिलाओं ने कलेक्टर कार्यालय में हर्बल वस्तुओं का स्टॉल लगाया. स्टॉल पर प्राकृतिक सामग्री से तैयार हर्बल गुलाल और पूजन सामग्री बेचने के लिए उपलब्ध थी. कलेक्टर ने स्वयं आ होली पूजन की सामग्री खरीदी की.होली पर्यावरण अनुकूल सुरक्षित और स्वस्थ तरीके से मानने को लेकर आज कलेक्टर कार्यालय परिसर में आज हर्बल रंग, उपले और गेहूं की बाली का विशेष स्टॉल लगाया गया.
स्टॉल ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित किया गया. स्टॉल पर प्राकृतिक सामग्री से तैयार किए गए हर्बल गुलाल और पूजा सामग्री खरीसने ले लिए उपलब्ध थी. कलेक्टर शिवम वर्मा ने स्टॉल का अवलोकन कर होली पूजन के लिए हर्बल रंग और उपले खरीदे. उन्होंने कहा कि हर्बल रंगों का उपयोग न केवल स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित है, बल्कि इससे पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलता है. साथ ही यह ग्रामीण महिलाओं की आजीविका आर्थिक मजबूती देने का प्रभावी माध्यम भी है.
हर्बल रंगों का उपयोग करें
कलेक्टर वर्मा ने नागरिकों से अपील की है कि होली पर रासायनिक रंगों से बचते हुए हर्बल रंगों का उपयोग करें, ताकि स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों सुरक्षित रह सकें. उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों को अपनाकर हम ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में भी सहयोग कर सकते हैं. इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ सिद्धार्थ जैन भी मौजूद थे.
