छिंदवाड़ा। जिले के सिंगोड़ी में स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में उस समय हड़कंप मच गया, जब स्कूल में अध्ययनरत दो छात्र अचानक गायब हो गए। जैसे ही इसकी जानकारी स्कूल प्रबंधन को लगी। वैसे ही स्कूल परिसर में हडकंप मच गया।
सूचना के बाद प्रशासन के तमाम
आला अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंचे। स्कूल प्रबंधन से मामले की जानकारी लेना शुरू की। बताया जा रहा है कि छात्र स्कूल की पीछे से भागे है। दरअसल स्कूल के सामने की तरफ और स्कूल परिसर के अंदर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए है। जिससे यहां से भाग पाना नामुमकिन था। छात्रों के लापता होने की जानकारी प्रबंधन को
शोभा की सुपारी बने सीसीटीव्ही कैमरे
सिगाड़ी में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय से बुधवार दोपहर दो छात्र रहस्यमय ढंग से लापता हो गये। जिसके बाद कही न कहीं छात्रों की सुरक्षा पर प्रबंधन कई स्वाल खड़े हो रहे है। चौकीदार सुरक्षा कर्मी पदस्थ होने के बाद भी दो मासूम छात्र स्कूल से देखते ही देखते गायब हो जाते हैं, और प्रबंधन बेखबर रहता है। बताया जा रहा है कि दोपहर के वक्त भोजन के समय मिलने बाला अवकाश के समय दो छात्र पीछे स्कूल भवन के पीछे तरफ से बिना बताये कहीं चले जाते है। लेकिन कई देर तक प्रवचन को इसकी जानकारी नहीं लग पाती। बताया जा रहा है कि स्कूल परिसर के अंदर एक कैमरा और स्कूल भवन के सामने भी एक कैमरा लगा हुआ है लेकिन दोनों छात्र लापता होते समय कैमरे में कैद नहीं हो पाते है। यही सुरों की माने तो कुछ कैमरे और लगे हुर लेकिन ये कई दिनों से बंद पड़े है। जिसके बाद प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। लगी। वैसे ही हडकंप मब गया। तत्कालन प्रबंधन ने इसकी सूचना स्थानीय अधिकारियों को दी।
सूचना के बाद अमरवाड़ा एसडीएम और सिंगाड़ी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्कूल प्रबंधन से इस मामले की जानकारी ली गई। फिलहाल खबर लिखे जाने तक दोनों ही छात्रों का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। बताया जा रहा है कि दोनों छात्र परासिया के रहने वाले है। जो विद्यालय में रखकर अपनी पढ़ाई कर रहे थे। छात्रों के लापता होने के बाद कहीं न कहीं स्कूल प्रबंधन पर छात्रों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे है। जिसके बाद कही न कही अभिभावकों ने भी स्कूल प्रबंधन के ऊपर नाराजगी जताई है।
इसके पहले भी हो चुकी घटनाएं
नवोदय विद्यालय में आए दिन किसी न किसी मामले को सुर्खियों में रहता है। इस स्कूली का हमेशा से विवादों से नाता रहा है। इसके पूर्व में यहां एक बच्चे की मौत हो चुकी है। वाद विवाद आए दिन सामने आते रहते हैं। यहां के प्रबंधन की लापरवाही के कारण इस तरह की घटनाएं आम हो गई.
इनका कहना है…
दसवी कक्षा के दो बजे है। जो तामिया के पास गांव के रहने वाले है। तीन बजे स्कूल के पीछे से निकल गए है। उन्हें दूढ़ने की कोशिश की जा रही है।
पंकज राय सिगोड़ी चौकी प्रभारी
