पीपीटी के माध्यम से परखी गईं सिटी प्रोफाइल की तैयारियां

जबलपुर: निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारियों एवं शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से निगम मुख्यालय में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आहूत की गई। विभिन्न वार्डों के आकस्मिक निरीक्षण के उपरांत, निगमायुक्त ने अधिकारियों को मैदानी स्तर पर कार्यक्षमता बढ़ाने और तकनीकी मानकों को पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से ’सिटी प्रोफाइल’ और सर्वेक्षण के विभिन्न घटकों की वर्तमान स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया गया।इस मौके पर निगमायुक्त ने ओडीएफ, कचरा मुक्त शहर और सर्विस लेवल प्रोग्रेस के मापदंडों पर विभागीय प्रमुखों से चर्चा की। उन्होंने बताया कि दस्तावेजीकरण के साथ-साथ धरातल पर स्वच्छता का प्रभाव दिखे इस पर नियमित रूप से मोनिटरिंग रखें।

बैठक के दौरान अपर आयुक्त अरविंद शाह, देवेंद्र सिंह चौहान, अशफाक परवेज कुरैशी, व्ही.एन. बाजपेई, अंजू सिंह एवं मनोज श्रीवास्तव, अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, उपायुक्त संभव अयाची सहित समस्त विभागीय प्रमुख आदि उपस्थित रहे।

Next Post

रादुविवि में तकनीकी कर्मचारियों से होगी 6 करोड़ की वसूली

Sun Apr 12 , 2026
जबलपुर: रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में तकनीकी कर्मचारियों के सामने बड़ा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। वित्त विभाग ने इन कर्मचारियों को दिए जा रहे शैक्षणिक संवर्ग के वेतनमान को अवैध घोषित करते हुए अतिरिक्त भुगतान की वसूली के निर्देश जारी किए हैं। इस फैसले से विश्वविद्यालय प्रशासन में हड़कंप […]

You May Like