
छिंदवाडा। वन परिक्षेत्र चौरई के ग्राम कपूर्दा में आवारा कुत्तों के झुंड ने काले हिरण पर हमला कर दिय। हमले के बाद काले हिरण ने दम तोड़ दिया। तत्पश्चात सूचना पर वन अमला पहुंचा एवं मृत हिरण को लेकर गए। लोगो का कहना है कि वन विभाग की बड़ी लापरवाही है। जिसके फलस्वरूप सोमवार को जंगलों में रहने वाले काले हिरण पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया।
