हेलीकॉप्टर से दुल्हन की विदा कराकर ले गया डॉक्टर, किया पिता का सपना पूरा

ग्वालियर। पिता का सपना पूरा करने एक युवक हेलीकॉप्टर से दुल्हन की विदा कराकर ले गया। पिता का सपना पूरा करने उसने 5 लाख में हेलीकॉप्टर बुक किया था। दुल्हन ग्वालियर की एवं दूल्हा भिंड का रहने वाला है।

भिंड जिले के लहार से आई यह बारात कौतूहल का विषय बन गई। डॉ. मनीष चंदेल अपनी दुल्हन को ग्वालियर के बहोड़ापुर से हेलीकॉप्टर में विदा करवाकर लहार पहुंचे। लहार के इतिहास में यह पहला मौका था जब कोई दूल्हा अपनी दुल्हन की विदाई हेलीकॉप्टर से करवाकर लाया। इस दौरान हेलीपैड पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने भारी तादाद में पुलिस बल तैनात रहा।

Next Post

शिवपुरी की सभी रेत खदानों में खनन पर रोक, खनन कारोबार में हलचल

Tue Jun 30 , 2026
शिवपुरी। मानसून की दस्तक के साथ ही शिवपुरी जिले में रेत कारोबार पर बड़ा ब्रेक लग गया है। कलेक्टर अर्पित वर्मा ने जिले की सभी रेत खदानों में एक अक्टूबर तक खनन संबंधी सभी गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश के बाद खनन क्षेत्र […]

You May Like