रंगदारी मांग रहे बदमाश को दबोचा

आष्टा. समीपस्थ जावर पुलिस ने पिपलरांवा के कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी पर हत्या, लूट, हत्या के प्रयास सहित 37 अपराध पूर्व से देवास व सीहोर जिलों में दर्ज हैं.

जानकारी के अनुसार पुलिस ने देवास जिले के थाना पिपलरांवा अंतर्गत निगरानी बदमाश लाड़सिंह कंजर आत्मज फेरन्या कंजर निवासी कुमारिया को अड़ीबाजी करते हुए गिरफ्तार किया है. आरोपी के विरुद्ध हत्या, लूट, हत्या के प्रयास जैसे गंभीर अपराधों सहित कुल 37 प्रकरण विभिन्न थानों में पूर्व से दर्ज हैं.

पुलिस ने बताया कि फरियादी अकबर मंसूरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी लाड़सिंह ने उन्हें धमकी देते हुए कहा यदि तुम चाहते हो कि हम तुम्हारे यहां चोरी नहीं करें और तुम्हारी संपत्ति को कोई नुकसान न पहुंचाएं तो इसके बदले में हमें रुपए दे दो. पैसे नहीं देने पर जान से मारने और चोरी करवाने की धमकी भी दी गई थी.

Next Post

मोदी ने सीसीएस बैठक में की जम्मू-कश्मीर से संबंधित परिदृश्य की समीक्षा

Wed Apr 23 , 2025
नयी दिल्ली 23 अप्रैल (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में पहलगाम के जघन्य आतंकवादी हमले के कारण उत्पन्न सुरक्षा चुनौतियों एवं आगे की संभावित कार्रवाई की दृष्टि से समूचे परिदृश्य की बुधवार देर शाम यहां मंत्रिमंडल की सुरक्षा मामलों की समिति (सीसीएस) की एक महत्वपूर्ण बैठक में समीक्षा की। […]

You May Like

Play sound