रूस का 2030 तक परमाणु उर्जा संचालित अंतरिक्ष इंजन बनाने का लक्ष्य

मॉस्को, 04 जनवरी (वार्ता) रूस के सरकारी परमाणु ऊर्जा निगम ‘रोसाटॉम’ के महानिदेशक एलेक्सी लिखाचेव ने कहा है कि रूस की महत्वाकांक्षा 2030 तक परमाणु ऊर्जा से चलने वाले अंतरिक्ष इंजन का एक नमूना तैयार करने की है। श्री लिखाचेव ने ‘रूस 24’ टीवी चैनल को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि साथ ही इस साल देश में दो गीगाफैक्ट्रियां भी खोली जाएंगी। उन्होंने कहा, “चंद्र स्टेशन और मेगावाट-श्रेणी के रॉकेट इंजन पर काम करने के लिए ‘रोस्कोस्मोस’ (रूसी अंतरिक्ष एजेंसी) के साथ हमारी साझेदारी अंतरिक्ष खाेज को आगे बढ़ाने में परमाणु ऊर्जा की भूमिका को दर्शाती है।” उन्होंने जोर देकर कहा कि परमाणु ऊर्जा से चलने वाले एक अंतरिक्ष इंजन का एक प्रोटोटाइप 2030 तक तैयार होने की पूरी उम्मीद है।

श्री लिखाचेव ने यह भी बताया कि रोसाटॉम इलेक्ट्रिक वाहनों के क्षेत्र में विस्तार कर रहा है और इसके ठोस परिणाम भी मिले हैं। उन्होंने बताया कि लिथियम-आयन बैटरी बनाने वाली दो गीगाफैक्ट्रियां 2026 में खुलने वाली हैं। इनमें से एक कालिनिनग्राद परमाणु ऊर्जा संयंत्र के पास नेमन में स्थित होगी और दूसरी ‘न्यू मॉस्को’ में होगी।

Next Post

चीन-पाकिस्तान के रिश्तों को और मज़बूत करने की ज़रूरत : चीनी उप प्रधानमंत्री

Sun Jan 4 , 2026
बीजिंग, 04 जनवरी (वार्ता) चीन के उप प्रधानमंत्री डिंग जुएशियांग ने रविवार को पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री मोहम्मद इशहाक डार से मुलाकात की और नए युग में साझा भविष्य वाले तथा अधिक घनिष्ठ चीन–पाकिस्तान संबंधों के लिए संयुक्त प्रयासों का आह्वान किया। श्री डिंग ने यहां इस […]

You May Like