500 मीटर हो या 500 किलोमीटर, हेलमेट जरूरी: ट्रैफिक पुलिस का संदेश

इंदौर:शहर में सड़क सुरक्षा को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार को विजयनगर चौराहे पर जागरूकता अभियान चलाया. अभियान के दौरान दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने का महत्व समझाया और नियमों का पालन करने वालों को मौके पर हेलमेट व छोटे उपहार देकर प्रोत्साहित किया. यातायात पुलिस ने बताया कि सड़क हादसों में मौत का सबसे बड़ा कारण सिर में गंभीर चोट लगना होता है, जिसे हेलमेट पहनकर काफी हद तक रोका जा सकता है.

इसी उद्देश्य से सीएसआर पहल के तहत निजी कंपनी के सहयोग से महिलाओं, युवाओं और बुजुर्ग दोपहिया चालकों को हेलमेट वितरित किए. अधिकारियों ने वाहन चालकों से कहा कि घर से निकलते वक्त यह न सोचें कि रास्ता छोटा है. सफर चाहे 500 मीटर का हो या 500 किलोमीटर का, हादसा कभी भी हो सकता है, इसलिए हेलमेट पहनना जरूरी है.

साथ ही दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की गई. अभियान के दौरान जहां नियमों का पालन करने वालों को सम्मानित किया गया, वहीं बिना हेलमेट और यातायात नियम तोड़ने वाले सैकड़ों वाहन चालकों पर कार्रवाई भी की गई. कार्यक्रम में ट्रैफिक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और सहयोगी कंपनी के प्रतिनिधि मौजूद रहे.

Next Post

गुड़ की खेती को बढ़ावा देने किसानों ने की बीज उपलब्ध कराने की मांग

Thu Dec 25 , 2025
मुलताई। किसान संघर्ष समिति के प्रदेश महासचिव अनिल सोनी ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम राजीव कहार को सौंपते हुए किसानों को गुड़ का बीज उपलब्ध कराने की मांग की। ज्ञापन में अनिल सोनी ने बताया कि 23 दिसंबर 2025 को बैतूल में मेडिकल कॉलेज के भूमि पूजन कार्यक्रम […]

You May Like