दक्षिण एशियाई एथलेटिक्स में सफलता डॉ. विनोद राय ने जीते तीन स्वर्ण

सिंगरौली: साउथ एशियन ओपन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में डिग्री कॉलेज बैढ़न के वरिष्ठ क्रीड़ा अधिकारी डॉ. विनोद राय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक हासिल किए हैं। नेपाल में आयोजित प्रतियोगिता में उन्होंने शॉटपुट, जैवलिन थ्रो और डिस्कस थ्रो स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता में डॉ. राय के प्रदर्शन से सिंगरौली के खेल जगत में खुशी का माहौल है।

तीन अलग-अलग स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक हासिल करना उनकी खेल प्रतिभा और निरंतर मेहनत को दर्शाता है। उनकी इस उपलब्धि पर डिग्री कॉलेज बैढ़न के शिक्षकों, खेल प्रेमियों और शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
डॉ. विनोद राय की इस उपलब्धि से जिले के खिलाड़ियों में भी उत्साह बढ़ा है। खेल प्रेमियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में सिंगरौली के खिलाड़ी द्वारा तीन स्वर्ण पदक हासिल करना जिले के लिए गौरव की बात है।

Next Post

फिर चर्चा में बरखेड़ी के महाराजा, युद्ध मुद्रा में नजर आए गणपति

Sat Sep 19 , 2026
बरखेड़ी के महाराजा गणेश उत्सव समिति ने इस बार फिर श्रद्धालुओं का ध्यान अपनी ओर खींचा है। पिछले साल देशभर में चर्चा में रही प्रतिमा के स्वरूप को इस बार भी दोहराया गया है। खास बात ये है कि प्रतिमा में भगवान गणेश को असुरों के साथ युद्ध करते हुए […]

You May Like